क्षितिज संस्था ने पूर्ण किये दो स्वर्णिम वर्ष

0
561

TIO

कविता के क्षेत्र में अपने अद्भुत प्रयोगों के वज़ह से अपनी अलग पहचान बनाने वाली संस्था ‘क्षितिज’ ने आज अपने दो स्वर्णिम वर्ष पूर्ण किये। यह संस्था 1 जून 2018 को रंजीता अशेष द्वारा दिल्ली में शुरू की गयी थी। क्षितिज संस्था का मुख्य उद्देश्य कविता को एक नया मुकाम देकर समाज को कविता से जोड़ना है। इसी मुहिम के चलते क्षितिज ने कविता के मौजूदा मंच में कुछ प्रयोग किये जिन्हें काफी सराहना मिली। इन प्रयोगों में नवोदित कवियों के लिए GMP (ग्रूमिंग, पोएट्री और मोटिवेशन) सेशन, कविता की ऑनलाइन-ऑफलाइन प्रतियोगिता, ऑडियंस पोल, किड्स पोएट्री चैंपियनशिप आदि सम्मिलित हैं। क्षितिज को देश भर में ख्याति इंडियन आइडल की तर्ज़ पर शुरू हुए ‘इंडियन आइकोनिक पोएट’ कार्यक्रम से मिली। इस कार्यक्रम के दो सफल सीजन हो चुके हैं। जिसमें विगत वर्ष देश के 8 शहरों से लोगों ने हिस्सा लिया। साथ ही ऑनलाइन कवियों के लिए ‘जश्न-ए-क्षितिज’ भी फेसबुक पर काफी चर्चित है। इसी साल क्षितिज ने बच्चों के लिए ‘किड्स पोएट्री चैंपियनशिप’ की भी शुरुआत की।इसके अलावा क्षितिज ने इन दो वर्षों में कई कॉलेज में प्रोमोशनल कार्यक्रम भी किये हैं। क्षितिज के पास अपना पब्लिकेशन हाउस भी है जिसके मदद से इसके सदस्य अपनी पुस्तक का प्रकाशन भी कर सकते हैं। इसके साथ ही क्षितिज ने कविता के अलावा कला के अन्य क्षेत्रों जैसे फैशन शो, मिसेज इंडिया और मोटिवेशन में भी अपना योगदान दिया है। इसके लिए ब्लैक- टाई इवेंट्स और RN टॉक्स से भी टाइअप किया है। आपको बता दें क्षितिज के फेसबुक ग्रुप में अब दस हज़ार सदस्य हैं।

रंजीता अशेष जी ने बताया कि जब क्षितिज का विचार उनके मन में आया तब उन्होंने युवा कवियों के साथ इसे शुरु किया जिसमें रमनदीप,अंश, प्रिंस, अनुराग, कमल, शुभांग एवं वैभव थे। अब 2 बर्ष में आज ये बहुत बड़ा परिवार है। साथ ही उन्होंने बताया क्षितिज का प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर भोपाल में एक भव्य कार्यक्रम हुआ था। हालांकि इस वर्ष लॉकडाउन का पालन करते हुए कोई भी इस तरह का कार्यक्रम नहीं रखा गया है। रंजीता जी ने अपनी टीम के अलावा पूरे क्षितिज परिवार को इस मौके पर बधाई देते हुए स्वस्थ रहने की सलाह दी।