द हेग। अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत में कुलभूषण जाधव मामले पर हुई सुनवाई में भारत ने वियना संधि से पाकिस्तान को घेरा। भारत की तरफ से दीपक मित्तल और सीनियर वकील हरीश साल्वे ने अपना पक्ष रखा और पाकिस्तान के झूठी बातों का पदार्फाश किया। हरीश साल्वे ने बताया कि पाकिस्तान ने वियना संधि का उल्लंघन किया और 13 बार गुजारिश करने के बावजूद कुलभूषण जाधव को काउंसलर एक्सेस नहीं दिया।
Kulbhushan Jadhav: A lawyer from India said that Pakistan is running its propaganda by framing innocent
वहीं दोनों ने ही कुलभूषण जाधव को निर्दोष भारतीय बताया, जिसे पाकिस्तान फंसाकर अपना प्रोपेगेंडा चला रहा है। मामले की सुनवाई कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है। हरीश साल्वे वियना संधि की शर्तों की व्याख्या करते हुए पाकिस्तान को घेर रहे हैं। साल्वे अपनी दलीलों में वियना संधि के विभिन्न आर्टिकल्स का जिक्र कर रहे हैं और बता रहे हैं कि पड़ोसी मुल्क कैसे उनके देश के एक निर्दोष नागरिक की जान लेने पर आमादा है।
सुनवाई के दौरान साल्वे ने कहा कि सैन्य अदालत द्वारा जाधव की सुनवाई कानूनी प्रक्रिया के न्यूनतम मानकों को भी पूरा करने में नाकाम रही और इसे ‘गैरकानूनी’ घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान का आचरण इस बात का भरोसा नहीं दिलाता कि जाधव को वहां न्याय मिल सकता है। पाकिस्तान ने एक भारतीय नागरिक को हिरासत में लेकर उसे बलूचिस्तान में अशांति पैदा करने वाले आतंकी और भारतीय एजेंट के रूप में दिखाया है। पाक ने भारत के खिलाफ माहौल बनाने के लिए जाधव का इस्तेमाल किया।’ इससे पहले भारत की तरफ से पेश हुए दीपक मित्तल ने कहा कि आईसीजे के पिछले फैसले से सवा सौ करोड़ भारतीयों के दिल में उम्मीद जगाई थी। मित्तल ने बताया कि पाकिस्तान ने एक निर्दोष भारतीय के अधिकारों का हनन करके इंटरनैशनल कोर्ट के आॅर्डर का ठीक से पालन नहीं किया है।
दीपक मित्तल के बाद हरीश साल्वे कुलभूषण जाधव की तरफ से पेश हुए। उन्होंने अपनी बात की शुरूआत वियना संधि से की और कहा कि पाकिस्तान ने उसका पालन नहीं किया। साल्वे ने बताया कि पाकिस्तान वियना कन्वेशन के आर्टिकल 36 के तहत जाधव के लिए काउंसलर का एक्सेस नहीं दे रहा है। जाधव को निर्दोष भारतीय बताते हुए साल्वे ने कहा कि पाकिस्तान बीच-बीच में ऐसी बातें उठाता है जिनका असल में केस से कोई मतलब नहीं है। साल्वे ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह भारत के खिलाफ चलाए जा रहे अपने प्रॉपगेंडा के लिए ग्लोबल प्लैटफॉर्मस का इस्तेमाल कर रहा है। पाकिस्तान की सेन्य अदालत द्वारा की गई कार्यवाही पर भी भारत ने आपत्ति जताई है।
पाक प्रतिनिधि से नहीं मिलाया हाथ
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव एजी अनवर मंसूर खान जब भारत के विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव दीपक मित्तल के पास हाथ मिलाने पहुंचे, तो मित्तम ने मंसूर खान से हाथ मिलाने की जगह दूर से ही हाथ जोड़ लिए।

