इन राज्यों में कल से लॉकडाउन

0
491

TIO NEW Delhi

कोविड-19 महामारी के कारण पूरा देश प्रभावित है। तेजी से हो रहे इस घातक वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कई राज्यों ने अपने यहां पूर्ण लॉकडाउन घोषित कर दिया है। विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन कब से कब तक लागू रहेगा और इस दौरान क्या कुछ खुला व बंद रहेगा, इसके लिए सरकार की तरफ से अलग-अलग दिशानिर्देश दिए गए हैं।  

तमिलनाडु- तमिलनाडु में शुक्रवार को मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने जिलाधिकारियों के साथ एस बैठक की, जिसमें कोरोना के हालात की समीक्षा की गई। इस बैठक में स्वास्थ्य सेवा से जुड़े विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया गया। मुख्यमंत्री स्टालिन ने अपने एक बयान में कहा कि राज्य में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन लागू के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था। बता दें, राज्य में सोमवार (10 मई) से 24 मई तक के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें और निजी  व सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इसके अलावा सरकारी शराब की दुकानें, बार, स्पा, जिम, ब्यूटी पार्लर, सैलून, सिनेमा हाल, क्लब, पार्क, बीच भी बंद रहेंगे। 

इधर, भाजपा ने राज्य में लॉकडाउन लागू करने के फैसले को जल्दबाजी में उठाया गया कदम बताया है। भाजपा का कहना कि सरकार ने दैनिक कामगारों और कमजोर वर्ग को मदद पहुंचाने के लिए कोई उपाय या दिशानिर्देश जारी नहीं किया है। साथ लॉकडाउन के दौरान टीकाकरण अभियान सुचारू रूप से आगे कैसे बढ़ेगा, इसे लेकर भी कुछ नहीं कहा गया है।  

राजस्थान- राजस्थान सरकार ने भी 10 से 24 मई तक के लिए राज्य में लॉकडाउन लागू  करने का एलान कर दिया है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा। किराना, दूध, सब्जी, फल और अन्य आवश्यक सामान की दुकानें कुछ समय के लिए खोलने की छूट दी गई है।