TIO भोपाल
उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने आज तड़के सुबह कृषि उपज मंडी के सचिव परमानंद व्यास और आगर मालवा से रिटायर्ड हुए सचिव आनंद मोहन व्यास के घर पर मारा छापेमार कार्रवाई की। टीम ने एक साथ तीन स्थानों भोपाल , शुजालपुर और पचौर में कार्रवाई की है। परमानंद व्यास वर्तमान में शुजालपुर कृषि उपज मंडी में एकाउंटेंट के पद पर पदस्थ है। वे यहां 2018 से पदस्थ है।
वही भोपाल में लोकायुक्त के डीएसपी शैलेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में टीम ने होशंगाबाद रोड स्थित कोरल वुड कॉलोनी के एक फ्लैट में छापा मारा है। फिलहाल मिसरोद के करोल वुड कॉलोनी में सर्चिंग चल रही है। कार्रवाई में टीम को अभी तक अलग-अलग जगह खरीदी गई जमीन के दस्तावेज, बैंक लॉकर, कई गाड़ियां, सोने चांदी के जेवर मिले हैं। तीनों स्थानो पर अभी करवाई जारी है।
सुत्रों के अनुसार, दोनों भाईयों के बीच किसी बात को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था, इसी के चलते छोटे भाई ने लोकायुक्त में शिकायत की और टीम ने आज सुबह तड़के छापा मारा।फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, बड़ा खुलासा होने की आशंका है।

