मध्यप्रदेश को मिलेंगे 30 विदेशी चीते, नौरादेही अभयारण्य में बसाने की तैयारी शुरू

0
391

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में स्थित नौरादेही अभयारण्य में 30 चीतों को बसाने की तैयारी की जा रही है। ये चीते दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से मंगाए जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट पर 260 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च होंगे। वन्य जीवों की विश्व स्तरीय संस्था इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन आॅफ नेचर (आईयूसीएन), नेशनल बोर्ड आॅफ वाइल्ड लाइफ और सुप्रीम कोर्ट ने इन चीतों को भारत लाने की अनुमति दे दी है।
Madhya Pradesh will get 30 foreign cheetahs, ready to settle in Naoradehi Sanctuary
मालूम हो, भारत में काफी समय पहले चीते खत्म हो चुके हैं इसलिए यहां नए सिरे से चीतों को बसाया जा रहा है। पिछले चार माह से नौरादेही अभयारण्य की 15 सदस्यीय समिति इसके लिए काम कर रही है। इसमें स्टेट फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट, जबलपुर वेटनरी मेडिकल कॉलेज और वाइल्ड लाइफ वैज्ञानिक शामिल हैं। ये नौरादेही अभयारण्य में जलवायु परिवर्तन के असर तथा जैव विविधता को लेकर अध्ययन कर रहे हैं। टीम ने अध्ययन में पाया है कि चीतों के लिए नौरादेही अभयारण्य बहुत अच्छा है।

500 वर्ग किमी में हो रही तैयारी
अभयारण्य में 500 वर्ग किमी क्षेत्र में चीतों के लिए तैयारी की जा रही है। इसमें से 400 वर्ग किमी क्षेत्र में घास का मैदान तैयार कर लिया है। यहां ज्यादा संख्या में वन्य प्राणी वाले इलाके चिन्हित किए गए हैं, ताकि चीतों को शिकार के लिए पर्याप्त वन्य प्राणी मिले। पानी के संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सुरक्षा के लिए चार ड्रोन कैमरे, ट्रैप कैमर, पूर्व सैनिक और अभयारण्य की टीम रहेगी।

अभयारण्य तैयार है
चीतों को बसाने के लिए नौरादेही अभयारण्य पूरी तरह तैयार है। साइंटिफिक टीम अध्ययन कर अपने सुझाव दे रही है। दोनों देशों व विभिन्ना संस्थाओं से अनुमति मिल चुकी है। दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया में कुछ औपचारिकताएं पूरी होना है। केंद्र स्तर से तारीख तय होते ही चीतों को लाया जाएगा।
-डॉ. अंकुर अवधिया, जिला वन अधिकारी, नौरादेही अभयारण्य