पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी, 39 आईपीएस के तबादले; 4 डीआईजी, 19 एसपी बदले; मुकेश श्रीवास्तव बने एसपी भोपाल उत्तर

0
728

TIO भोपाल

राज्य शासन ने पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी करते हुए 39 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। इनमें 4 डीआईजी, 19 एसपी शामिल हैं।  एसपी भोपाल (उत्तर) शैलेंद्र सिंह चौहान का तबादला खरगोन किया गया है। उनकी जिम्मेदारी निवाड़ी एसपी मुकेश कुमार श्रीवास्तव को सौंपी गई है। वहीं नरसिंहपुर एसपी गुरुकरण सिंह को भोपाल में एसपी सायबर बनाया गया है। एसएएफ में एआईजी आशुतोष प्रताप सिंह को दोबारा संचालक जनसंपर्क की जिम्मेदारी दी है।

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)में होने वाले विधानसभा उपचुनाव (Assembly by-election) के मद्देनजर प्रशासनिक जमावट भी की जा रही है. प्रदेश में पुलिस में थोक में तबादले किए गए. जी हां, 39 आईपीएस का ट्रांसफर (39 IPS Transfer) हुआ है तो 18 जिलों के एसपी भी हटाए गये हैं. इतना ही नहीं, पूर्व सीएम कमलनाथ (Former CM Kamalnath) के जिले के डीआईजी मिथिलेश कुमार शुक्ला को भी हटाया दिया गया है. इसके साथ ही राज्य सरकार ने 58 डीएसपी स्तर के अधिकारियों के भी ट्रांसफर कर दिए हैं.

कमलनाथ के जिले के डीआईजी को हटाया
छिंदवाड़ा डीआईजी मिथिलेश कुमार शुक्ला को हटाकर उनको पुलिस मुख्यालय अटैच किया गया. जबक‍ि अनिल महेश्वरी छिंदवाड़ा के नए डीआईजी होंगे. वहीं,भोपाल ग्रामीण के डीआईजी डॉ.आशीष कुमार को हटाया गया. इनकी जगह संजय तिवारी को भोपाल ग्रामीण के डीआईजी की जिम्मेदारी दी गई. इसके अलावा डॉ.आशीष कुमार को डीआईजी इंटेलिजेंस बनाया गया, तो उज्जैन से हटाए गए एसपी सचिन अतुलकर को भोपाल एसएएफ 7वीं बटालियन का कमांडेंट बनाया गया है.

सिमाला प्रसाद को फिर मिली जिले की जिम्मेदारी

सिमाला प्रसाद को आचार संहिता के दौरान राजगढ़ जिले से हटाया गया था. इसके बाद कांग्रेस सरकार में उन्हें मैदानी पोस्टिंग नहीं मिली थी,लेकिन अब बीजेपी सरकार ने सिमाला को बैतूल जिले की जिम्मेदारी दी है. सिमला बीजेपी नेता की बेटी हैं.

इन 18 एसपी को हटाया गया
देवास एसपी कृष्णावेनी देसावतु, निवाड़ी जिले के एसपी मुकेश कुमार श्रीवास्तव, खरगोन एसपी सुनील कुमार पांडे, डिंडोरी एसपी मांगीलाल सोलंकी, सागर एसपी अमित सांघी, सिंगरौली एसपी टीके विद्यार्थी, रीवा एसपी आबिद खान, इंदौर पूर्व एसपी यूसुफ कुरैशी, बैतूल एसपी धर्मेंद्र सिंह भदोरिया, झाबुआ एसपी विनीत कुमार जैन, मुरैना एसपी असित यादव, भोपाल उत्तर एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान, राजगढ़ एसपी प्रदीप शर्मा,नरसिंहपुर एसपी गुरु करण सिंह, टीकमगढ़ एसपी अनुराग सुजानिया, बुरहानपुर एसपी बीएस बिद्रे, सीधी एसपी आर एस बेलवंशी और अनूपपुर एसपी किरण लता केरकेट्टा को हटाया गया है.

आशुतोष को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी…
आईपीएस आशुतोष प्रताप सिंह को फिर डायरेक्टर जनसंपर्क बनाया गया. जबकि उनकी सेवाएं जनसंपर्क विभाग को सौंपी गई हैं. वह 2010 बैच के आईपीएस अफसर हैं.

इन जिलों को मिले नए एसपी
अवधेश कुमार गोस्वामी- टीकमगढ़
मांगीलाल सोलंकी -अनूपपुर
अमित सांघी- रीवा
वीरेंद्र कुमार सिंह – सिंगरौली
प्रशांत खरे -सागर
अतुल सिंह – शहडोल
निमिष अग्रवाल-बड़वानी
विजय खत्री-इंदौर पूर्व
राहुल कुमार लोधा-बुरहानपुर
सिमाला प्रसाद-बैतूल
शिवदयाल-देवास
शैलेंद्र सिंह चौहान-खरगोन
पंकज कुमावत-सीधी
अजय सिंह-नरसिंहपुर
विकास कुमार सहगल -राजगढ़
अनुराग सुजानिया -मुरैना
वाहिनी सिंह-निवाड़ी
आशुतोष- झाबुआ