मायावती आज हुर्इं 63 की, कार्यकर्ताओं से मांगा गठबंधन को जीत दिलाने का तोहफा

0
166

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती का मंगलवार को 63 साल की हो गईं। इस मौके पर लखनऊ से लेकर दिल्ली तक जश्न का माहौल है। मायावती ने इस मौके पर लखनऊ में मीडिया को संबोधित किया और कहा कि उनका यह जन्मदिन इसलिए भी खास है क्योंकि कुछ ही समय बाद लोकसभा चुनाव होने हैं।
Mayawati today’s 63rd, gift party to win the demand for coalition workers
उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में बसपा-सपा गठबंधन को जीत दिलाने का गिफ्ट मांगा। साथ ही विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र की नीतियों के लिए मोदी सरकार पर निशाना साधा। मायावती अपना 63वां जन्मदिन पार्टी मुख्यालय में मनाएंगी। इस अवसर पर वह बसपा की ब्लू बुक ‘मेरे संघर्षमय जीवन एवं बीएसपी मूवमेंट’ का सफरनामा के चौदहवें भाग का विमोचन भी करेंगी।

फेक लिस्ट ने किया हलकान
इससे पहले सोमवार को बसपा प्रत्याशियों की एक फेक सूची सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसे लेकर बसपा नेता हलकान दिखे। इस सूची में तमाम बाहुबलियों और उनकी सीटों का जिक्र था. साथ ही मायावती को सहारनपुर से चुनाव लड़ने की बात कही गयी है। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने इसका पुरजोर खंडन करते हुए इसे विरोधी दलों की साजिश करार दिया है।

दरअसल सपा-बसपा गठबंधन में दोनों दलों के बीच 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ने की सहमति बनी है। मायावती ने जल्द ही सीट और प्रत्याशी के नामों का ऐलान करने की घोषणा भी की है। इसी वजह से दोनों दलों से किस सीट पर कौन चुनाव लड़ेगा, इसे लेकर कौतूहल बढ़ता जा रहा है। अब सबकी नजरें मंगलवार को मायावती के जन्मदिन के अवसर पर टिकी है जिसमें वह चुनाव को लेकर कुछ अहम घोषणाएं कर सकती हैं।