जम्मू
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आंतकवादियों ने एक महिला के घर पर हमला किया। पुलिस के मुताबिक हमले में एक अन्य नागरिक मोहम्मद सुल्तान घायल हो गया, जबकि महिला नगीना बानो की मौके पर ही मौत हो गई। घायल सुल्तान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने कहा कि आतंकवादी महिला नगीना बानो के घर के अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान आतंकियों ने महिला पर गोली चलाई। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की जांच कर रही है।
बुधवार सुबह ईद की नमाज अदा करने के बाद श्रीनगर स्थित जामिया मस्जिद के बाहर हिंसक प्रदर्शन करते हुए जाकिर मूसा के नाम के नारे लगे। इसके साथ ही आतंकी मसूद अजहर का पोस्टर लेकर सड़कों पर युवाओं ने प्रदर्शन किया।
इस दौरान सुरक्षाबलों ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान का झंडा भी लहराया।