मंत्री पीसी शर्मा ने ऐलान, सरकार जल्द कलेक्टर का नया नाम रखेगी

0
405

TIO भोपाल

वक्त है बदलाव का नारा लेकर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने अब तक पूर्व की सरकार के कई फैसलों में बदलाव किया है। अब प्रदेश की कमलनाथ सरकार कलेक्टरों के नाम बदलने जा रही है। कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस बात के संकेत दिए थे कि उनकी सरकार कलेक्टर के नाम बदलेगी। अब मंत्री पीसी शर्मा ने ऐलान किया है कि सरकार जल्द ही कलेक्टर का नया नाम रखेगी।

दरअसल, कलेक्टर का नाम बदलने के पीछे सरकार का तर्क है कि यह नाम अंग्रेजों के जमाने का है। इसमें अब बदलाव की जरूरत है, नया नाम आधुनिक होना चाहिए इस पर विचार किया जा रहा है। मंत्री पीसी शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा अनुसार कलेक्टर का नाम बदला जाएगा। उन्होंने कहा अंग्रेजों के समय जो राजस्व कलेक्ट करते थे उन्हें कलेक्टर कहा जाता था। अब सरकार इस में परिवर्तन करने जा रही है। नए नाम अच्छा होगा इसके लिए सुझाव लिए जाएंगे । सरकार इस संबंध में जल्द ही फैसला करेगी और कलेक्टरों का नया नाम रखा जाएगा।