मिशन 2019: राहुल-सोनिया को घेरने की तैयारी कर रही भाजपा, 27 को अमेठी जाएंगे पीएम

0
344

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 फरवरी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के गढ़ अमेठी में होंगे। 2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रायबरेली के बाद प्रधानमंत्री मोदी के अमेठी के दौरे को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि बीजेपी राहुल और सोनिया गांधी को उन्हीं के घर में घेरने की तैयारी कर रही है। मोदी अमेठी में एक सरकारी कार्यक्रम में भाग लेने के अलावा जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेठी के कोरबा में एचएएल में आर्डिनेंस फैक्ट्री में नई राइफल यूनिट का उद्घाटन करेंगे। आर्डिनेंस फैक्ट्री में एके-103 राइफल तैयार की जाएगी। यह प्रॉडक्ट पूरी तरह से मेक इन इंडिया कार्यक्रम पर आधारित होगा। इस फैक्ट्री को यूपीए सरकार के दूसरे कार्यकाल में स्थापित किया गया था। सूत्रों का कहना है कि इसे लेकर भारत और रूस के बीच करार भी हुआ है और इस करार को पूरा करने की जिम्मेदारी इस आर्डिनेंस फैक्ट्री को दी गई है।
Mission 2019: BJP preparing to surround Rahul-Sonia, 27 will visit Amethi
रूस कलाश्निकोव राइफल तैयार करने में दक्ष है। ऐसे में वहां की कंपनी कलाश्निकोव कंसर्न को इस फैक्ट्री को स्थापित करने का जिम्मा सौंपा गया है। उसके विशेषज्ञ भी यहां आएंगे पर फैक्ट्री पूरी तरह से मेक इन इंडिया फॉम्युर्ले पर काम करेगी। पहले चरण में इस फैक्ट्री में करीब आठ लाख एके-103 राइफल तैयार की जाएंगी। पीएम बनने के बाद पहला दौरा नरेंद्र मोदी का पीएम बनने के बाद अमेठी में यह पहला दौरा होगा। इससे पहले वह 2014 के लोकसभा चुनावों में अमेठी से बीजेपी प्रत्याशी स्मृति इरानी के पक्ष में वोट मांगने के लिए यहां आए थे। इसके बाद से केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति इरानी लगातार अमेठी में अपनी मौजूदगी बनाए हुए हैं। वह अमेठी में लगातार अपने कार्यक्रम भी आयोजित करती रही हैं। कहा जा रहा है कि बीजेपी अमेठी में इस बार राहुल को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी से बाहर नहीं निकलने देना चाहती, इस वजह से पार्टी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

‘अमेठी और रायबरेली में देंगे कांग्रेस को मात’ इससे पहले प्रधानमंत्री 16 दिसंबर को रायबरेली गए थे, वहां भी उन्होंने मॉडर्न कोच रेल फैक्ट्री का शुभारंभ किया था। बाद में उन्होंने लालगंज में सभा भी की थी। इसे बीजेपी की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। बीजेपी के महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला कहते हैं कि पार्टी की कोशिश अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस को मात देने की है। रायबरेली में प्रधानमं?त्री की रैली से इसके लिए वातावरण बन चुका है। अब अमेठी की बारी है। यहां बीजेपी की जमीन पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। 24 को गोरखपुर में किसानों से संवाद पीएम मोदी 24 को गोरखपुर में किसानों से सीधे संवाद करेंगे। वह इस दौरान वह किसानों के लिए किसान निधि योजना की शुरूआत करेंगे। इसके तहत प्रधानमंत्री पहली किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये की राशि एक करोड़ लघु और सीमांत किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। इस दौरान रेलवे की भी कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा।