नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस पर सिलसिलेवार हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र के लिए जरूरी संस्थाओं को लगातार अपमानित किया है। पीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट, सीएजी जैसी संस्थाओं को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का डीएनए अभी भी वैसा ही है। जब जीतते हैं तो कहते हैं ईवीएम ठीक है और नतीजे से पहले उसी ईवीएम पर संदेह भी पैदा कर देते हैं।
Modi again said attack, said: Congress is insulting to the essential institutions of democracy
पीएम ने तमिलनाडु के बीजेपी कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘हमें लोगों को कांग्रेस और उसके खतरनाक खेल के बारे में जानकारी देते रहना चाहिए।’ पीएम ने ईवीएम विवाद पर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘किसी भी चुनाव से पहले वे (कांग्रेस) ईवीएम को लेकर विवाद खड़ा कर देते हैं, संदेह का माहौल बनाने की कोशिश करते हैं।
हालांकि, नतीजे आने के बाद, यदि परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएं तो वे उन्हीं नतीजों को स्वीकार कर लेते हैं, जो उसी ईवीएम से आए हैं।’ उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस के गैर-लोकतंत्रिक व्यवहार का सबसे बेहतर जवाब यह है कि लोकतंत्र को मजबूत किया जाए। जानकारी और सजगता लोकतंत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।’
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘उन्होंने (कांग्रेस) आर्मी, सीएजी और उन संस्थाओं को अपमानित किया, जो लोकतंत्र के लिए जरूरी हैं। हाल ही में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले पर सवाल खड़े किए क्योंकि उन्हें फैसला पसंद नहीं आया। इससे पहले वे कोर्ट को धमकाकर अपनी मनमर्जी नहीं करा पाए थे। उन्होंने चीफ जस्टिस आॅफ इंडिया के खिलाफ महाभियोग लाने का प्रयास किया।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जनता लोकतंत्र की रक्षा करती है। पिछली बार जब कांग्रेस ने लोकतंत्र को चुनौती देने की कोशिश की तो जनता ने तय किया और उन्हें रोका। पीएम ने कार्यकतार्ओं से कहा कि वे आम जनता के बीच में जाएं और उन्हें बताएं कि कांग्रेस का डीएनए अभी वैसा ही है। पीएम ने कार्यकतार्ओं से केंद्र सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देने को कहा है। पीएम ने कहा, ‘लोगों को बताएं कि केंद्र सरकार लोगों की भलाई के लिए काम कर रही है।’

