मोदी ने दी देश को खुशखबरी: कहा- 2022 तक पहुचेंगी भारत माता की संतान, बनेगा विश्व का चौथा देश

0
178

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को बड़ी खुशखबरी दी है। लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 2022 में आजादी के 75 साल पूरे होने तक भारत का कोई संतान अंतरिक्ष में जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और इसके वैज्ञानिकों की उपलब्धियों की तारीफ करते हुए निकट भविष्य की योजना का खुलासा किया।
Modi gave the message to the country: said – will reach the year 2022, the mother of Mother India, will become the world’s fourth country
मोदी ने कहा, ‘मैं आज देशवासियों को एक खुशखबरी दे रहा हूं। 2022 में जब देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होंगे या हो सके तो उससे पहले मां भारत को कोई संतान, चाहे बेटा हो या बेटी, अंतरिक्ष में जाएगा। उसके हाथ में तिरंगा होगा। इसके साथ ही भारत मानव को अंतरिक्ष में पहुंचाने वाला विश्व का चौथा देश बन जाएगा।’

प्रधानमंत्री ने कहा कि इसरो की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि देश के वैज्ञानिकों ने जब एकसाथ 100 से अधिक सैटलाइट अंतरिक्ष में पहुंचाया तो पूरी दुनिया देखती रह गई। अब देश का लक्ष्य मानव सहित यान अंतरिक्ष में भेजने का है। ध्यान रहे कि 12 अप्रैल 1961 को रूसी अंतरिक्ष वैज्ञानिक यूरी गागरीन दुनिया के पहले ऐसे व्यक्ति बन गए जिन्होंने अंतरिक्ष की यात्रा की।