पीएम के लोकार्पण से मोहनपुरा परियोजना विवादों में, भ्रष्टाचार और धांधली का आरोप

0
867

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजगढ़ जिले की जिस मोहनपुरा परियोजना का आज लोकार्पण करने वाले हैं, वो परियोजना लोकार्पण के पहले ही भ्रष्टाचार और मुआवजा वितरण में धांधली के आरोपों में घिर गयी है। आरटीआई एक्टिविस्ट अजय दुबे ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए लोकायुक्त में शिकायत दर्ज करायी है।
Mohanpura project controversy accused of corruption, corruption and rigging
आरटीआई एक्टिविस्ट अजय दुबे का कहना है कि करीब तीन हजार करोड़ की मोहनपुरा सिंचाई परियोजना में भ्रष्टाचार हुआ है। साल 2017 में कलेक्टर ने 30 करोड़ की आर्थिक गड़बड़ियों का खुलासा किया था और जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव आरएस जुलानिया को इसकी जानकारी देने के बावजूद कोई जांच नहीं की गई।

अजय दुबे ने बताया कि आरटीआई एक्ट के जरिए निकली जानकारी में पता चला है कि मुआवजा वितरण में काफी गड़बड़ियां हुई हैं। जो अपात्र हैं, ऐसे लोगों को पांच लाख प्रति व्यक्ति मिला है, जबकि जो पात्र है, उनको आज तक मुआवजा नहीं मिला है। साथ ही ऐसे लोगों को मुआवजा मिला है, जिनके प्रमाण पत्र डूब पीड़ित क्षेत्र के नहीं हैं। इसके साथ ही मुआवजे के लिए राशन कार्ड में सदस्यों की संख्या अपने हिसाब से बढ़ाई गयी है।

आरटीआई एक्टिविस्ट अजय दुबे ने मांग की है कि लोकायुक्त इस मामले में सारे दस्तावेज तलब कर एफआईआर दर्ज करे। वहीं सरकार गंभीर भ्रष्टाचार के मामले में जवाब दे। सरकार को ये बताना चाहिए कि चुनावी साल में डैम का निर्माण चुनावी चंदे के लिए हुआ है।