मानसून पड़ा कमजोर, दिल्ली में पहुंचने में लग सकता है दो हफ्ते का समय

0
200

नई दिल्ली । मॉनसून का अब तक ऐक्टिव फेज चल रहा था। इसकी रफ्तार काफी तेज थी। अब मॉनसून कमजोर पड़ने लगा है। इसके कमजोर पड़ने की वजह से इस हफ्ते दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना नहीं है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी में भी इस हफ्ते बारिश नहीं होगी। इस पीरियड के बाद मॉनसून की रफ्तार कुछ बढ़ने की उम्मीद है। इसके बाद ही मॉनसून के दिल्ली पहुंचने की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल यह अनुमान है कि मॉनसून 27 से 28 जून के बीच दिल्ली को भिगो सकती है।
Monsoon was weak, it may take two weeks to arrive in Delhi
मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून ने कई जगहों पर समय से पूर्व ही दस्तक दे दी थी। अब एक हफ्ते तक मॉनसून का कमजोर फेज चलेगा। अगले हफ्ते तक मॉनसून के फिर से रफ्तार पकड़ने की संभावना है। इसी महीने मॉनसून देश के ज्यादातर हिस्सों को कवर कर लेगा। अभी मध्य, उत्तर, पूर्वी और उत्तर पश्चिमी इलाकों के कई राज्यों को मॉनसून का इंतजार है। मॉनसून महाराष्ट्र तक पहुंच चुका है। नॉर्थ-ईस्ट के कुछ क्षेत्रों में भी मॉनसून आ चुका है।

स्काइमेट के चीफ मेटिआॅरलजिस्ट महेश पलावत के अनुसार 14 से 20 जून तक मॉनसून की चाल कमजोर पड़ेगी। इस दौरान मॉनसून आगे नहीं बढ़ेगा। ऐसे में 22 से 24 के बीच मॉनसून के दिल्ली पहुंचने के आसार अब नहीं हैं। 29 जून के आसपास ही मॉनसून दिल्ली आ पाएगा। रीजनल वेदर फोरकास्ट सेंटर के साइंटिस्ट डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार, दिल्ली समेत पंजाब हरियाणा, यूपी के ज्यादातर हिस्सों में 16 जून तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं। मॉनसून की गति धीमी होने की वजह से इस हफ्ते बारिश नहीं होगी।