लोकसभा चुनाव में दस लाख ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान, परीक्षण के बाद मतदाता सूची तैयार

0
289

भोपाल। मई-जून 2019 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव में विधानसभा की तुलना में लगभग दस लाख ज्यादा मतदाता मतदान करने के लिए पात्र होंगे। दावे-आपत्तियों का परीक्षण करने के बाद अंतिम प्रकाशन के लिए मतदाता सूची लगभग तैयार हो गई है। सभी 230 विधानसभा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) सूची की जांच करने का प्रमाण-पत्र चुनाव आयोग को देंगे। इससे संतुष्ट होने पर ही मतदाता सूची के प्रकाशन की अनुमति मिलेगी।
More than ten lakh more voters will be voted in the Lok Sabha elections, voter list prepared after the test
पहली बार ईआरओ नेट सॉफ्टवेयर से सूची तैयार की जा रही है। सूची का अंतिम प्रकाशन 22 फरवरी को होगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा चुनाव के समय मतदाता सूची में पांच करोड़ चार लाख से ज्यादा मतदाता था। सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के आवेदनों का परीक्षण करने के बाद इन्हें अंतिम रूप दे दिया गया है।

बताया जा रहा है कि लगभग 17 लाख नए नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैें तो करीब सात लाख नाम हटाए गए हैं। इस हिसाब से लगभग दस लाख नाम लोकसभा चुनाव के लिए तैयार हो रही सूची में बढ़ रहे हैं। सूची में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए सभी 230 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से सूची की जांच करने संबंधी प्रमाण-पत्र लिया जा रहा है। इन्हें चुनाव आयोग को भेजा जाएगा और वहां से अनुमति मिलने के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।