एमपी विस उपाध्यक्ष चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी हीना कावरे ने भरा नामांकन, जगदीश देवड़ा भाजपा उम्मीदवार

0
428

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र के तीसरे दिन की शुरूआत हो चुकी है। कांग्रेस की ओर से हिना कावरे ने डिप्टी स्पीकर पद के लिए नामांकन भर दिया है। इसी बीच बीजेपी ने भी ऐलान किया है कि वह भी इस पद के लिए अपना प्रत्याशी उतारेगी। भाजपा नेता और विधायक नरोत्तम मिश्र ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने बैठक बुलाई है। और नेता प्रतिपक्ष बीजेपी उम्मीदवार के नाम का ऐलान करेंगे। जानकारी के अनुसार बीजेपी विधायक जगदीश देवड़ा इस पद के प्रत्याशी हो सकते हैं।
MP VS Vice Presidential Election: Congress nominee Heena Kaware filled in nomination, Jagdish Deora BJP candidate
वहीं इससे पहले सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस विधायक एनपी प्रजापति भारी हंगामे और हो हल्ले के बीच नए विधानसभा अध्यक्ष बनाए गए। प्रजापति को 120 वोट मिले। लेकिन विधानसभा स्पीकर नियुक्त करने के लिए अपनायी गई प्रक्रिया पर विपक्ष ने आपत्ति उठायी और सदन से वॉकआउट कर गुस्से का इजहार किया।

बता दें कि बीजेपी द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का प्रत्याशी उतारने के बाद कांग्रेस ने इसका विरोध किया था। कांग्रेस ने चेतावनी दी थे कि ऐसा करके बीजेपी उपाध्यक्ष पद भी खो देगी। हालांकि बीजेपी ने अब उपाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है।