CBSE sample paper 2020: सीबीएसई 10वीं, 12वीं के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी

0
963

नई दिल्ली

CBSE 10th 12th Exam 2020: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2020 में होने वाली परीक्षा की तैयारी के लिए सीबीएसई 10वीं और 12वीं क्लास के सैंपल क्वेशन पेपर और मार्किंग स्कीम जारी कर दी है। सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी-मार्च में होनी हैं।

सीबीएसई ने वेबसाइट पर मार्किंग स्कीम व सैंपल पेपर (cbse sample paper) उपलब्ध कराए हैं। छात्र cbse.nic.in से पेपर डाउनलोड कर परीक्षा की तैयारी इसी के आधार पर कर सकते हैं। इन सैंपल पेपर की मदद से स्टूडेंट्स को परीक्षा में आने वाले सवालों के प्रकार और उनकी मार्किंग स्कीम के बारे में जानकारी मिल जाएगी। जो उनकी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में काफी मदद करेंगे।

बोर्ड ने रिजल्ट में सुधार के उद्देश्य से 2020 में होने वाली 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के पैटर्न में भी बदलाव करेगा। अब वस्तुनिष्ठ प्रश्न छह तरह के पूछे जाएंगे। स्टूडेंट्स को किसी प्रकार की समस्या न हो इसलिए इसकी तैयारी के लिए प्री बोर्ड में भी इस तरह के सवाल आएंगे।

2020 की बोर्ड परीक्षा में 20 फीसदी वस्तुनिष्ठ सवाल रहेंगे। अभी तक कुछ ही विषयों में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते थे। लेकिन इस साल से हर विषय में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।

अब ऐसे होंगे वस्तुनिष्ठ प्रश्न 
मल्टीपल च्वाइस : इसमें एक सवाल होता है। उत्तर के चार विकल्पों में एक सही होता है।
मल्टीपल रिस्पांस : इसमें एक सवाल और चार विकल्प होते हैं। चारों विकल्प में एक से अधिक उत्तर सही होते हैं। मल्टीपल रिस्पांस वाले प्रश्न अधिकतर प्रतियोगी परीक्षा की प्रवेश परीक्षा में पूछे जाते हैं।
रिक्त स्थान भरें  :  इसमें कुछ वाक्य दिये जाते हैं, जिनमें एक या ज्यादा रिक्त स्थान होते हैं। सही शब्द भरने होते हैं।
सही और गलत : इसमें कुछ स्टेटमेंट या वाक्य लिखे होते हैं, जिन्हें सही या गलत बताना होता है।
मैचिंग करने वाले सवाल : इसमें दो कॉलम दिये जाते हैं। पहले कॉलम का सही जवाब दूसरे कॉलम में होता है। उन्हें मिलान करना होता है।
रीजन : इसमें एक स्टेटमेंट होता है और उसके कारण में उसकी व्याख्या होती है कि क्यों बोला गया है। छात्रों को दोनों वाक्यों को पढ़ना होगा और यह देखना होगा कि दोनों सही है या नहीं