मुनमुन को साधना भाजपा के लिए नहीं आसान, दिखानी शुरू की अकड़

0
207

भोपाल। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे के ठीक पहले बीजेपी में शामिल हुए सिवनी के निर्दलीय विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा है कि मैंने सिवनी के हित और विकास को ध्यान में रखते हुए भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। अगर सिवनी के हित में काम नहीं हुआ, तो मेरे लिए और भी दरवाजे खुले हैं।
Munnmun is not easy for BJP to start, show starts
निर्दलीय विधायक मुनमुन का कहना है कि सिवनी के हित में जो उचित निर्णय होना था, उसको ध्यान में रखते हुए और सिवनी के विकास के लिए भाजपा में आया हूं। वास्तव में साढ़े चार साल बीत जाने के बाद भी अभी पांच महीने बाकी हैं। इन पांच माह में हम सिवनी को क्या दे सकते हैं, सत्ता और सरकार का हम क्या फायदा ले सकते हैं, ये सोचकर मैंने पार्टी ज्वाइन की है।

उन्होंने कहा कि मेरा मकसद सिर्फ और सिर्फ सिवनी का विकास है। किसी भी तरह से इसे चुनाव बाद पार्टी में आने का प्रयास न समझा जाए। मुनमुन ने कहा कि अगर सिवनी के हित में काम होता है, तो मैं सरकार के साथ चलूंगा, अगर हित में नहीं होगा, तो मेरे लिए बहुत से दरवाजे खुले हैं। मैं कोई व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए नहीं आया हूं और न ही अगले चुनाव के लिए आया हूं।

कांग्रेस के साथ नजदीकी के सवाल पर उन्होंने कहा कि सबके साथ मेरे अच्छे संबंध है। चाहे कांग्रेस के साथी हों या फिर भाजपा के साथी सबके साथ संबंध हैं। ये तो अटकलें हैं कि मैं क्या करूंगा, कहां जाऊंगा। अभी उचित समय था, मुख्यमंत्री ने पांच महीने में सिवनी में होने वाले विकास कार्यों की सहमति दी है। ये सब सोचकर मैंने निर्णय लिया है।