मेरठ। यूपी के मेरठ जिले में पिछले दिनों लव जिहाद का आरोप लगाकर एक मुस्लिम छात्र को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने उसके घर से घसीटकर पिटाई कर दी थी। यही नहीं उसके साथ पढ़ने वाली छात्रा को ‘मुस्लिम दोस्त’ बनाने के लिए यूपी पुलिस ने पीट दिया था और काफी समय तक हिरासत में रखा था। अब नर्सिंग के छात्र की कांवड़ यात्रा के समय की एक फोटो सामने आई है जिसमें वह भोलेनाथ के भक्तों का इलाज कर रहा है।
Muslim jihad victims were given the money to set up Kaanvad camp, did the treatment of the innocent
कांवड़ यात्रियों की सेवा करने वाली तस्वीर इस पूरे मामले में एक अलग कहानी कहती है जिससे अभी ज्यादातर लोग अंजान हैं। नर्सिंग कॉलेज के अधिकारियों ने बताया कि स्टूडेंट्स ने न केवल कांवड़ यात्रियों की सेवा की बल्कि कांवड़ शिविर स्थापित करने के लिए पैसा भी दिया था। उन्होंने बताया कि नर्सिंग के स्टूडेंट ने जन्माष्टमी के कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया था।
अधिकारियों ने कहा कि उनके स्टूडेंट हमेशा से ही धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर बहुत उत्साहित रहते थे। यूपी स्टेट नोडल आॅफिसर (नर्सिंग) डॉक्टर दिनेश राणा ने कहा, ‘पीड़ति छात्र 50 बच्चों की क्लास में सबसे ज्यादा सलीके से रहने वाले बच्चों में से एक था। इस शिवरात्रि पर वह कांवड़ कैंप का हिस्सा था। इस कैंप में कांवड़ यात्रियों को खाना और दवाएं दी गई थीं।’
उन्होंने इस कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें भी दिखाईं जिसमें पीड़ति छात्र कांवड़यिों को खाना और दवाएं देते हुए दिखाई दे रहा है। राणा ने कहा, ‘जब भी कॉलेज में जन्माष्टमी का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, वह अक्सर पैसे देता है। कांवड़ कैंप के लिए भी उसने पैसे दिए थे।’ उधर, इस घटना के बाद वीएचपी ने फैसला किया है कि लव जिहाद, धर्मांतरण और गोहत्या नजर रखने के लिए ‘धर्म योद्धा’ भर्ती करेगा। ये धर्म योद्धा धार्मिक स्थलों की भी सुरक्षा करेंगे।
बता दें कि मुस्लिम छात्र के घर उसकी हिंदू दोस्त आई थी। इस बीच वीएचपी के कार्यकर्ता वहां पहुंचे और उन्होंने उसे घर से घसीटकर पिटाई कर दी थी। इस पूरी घटना का विडियो वायरल हो गया था। 45 सेकंड के इस विडियो में दिख रहा है कि लोग युवक को पीट रहे हैं। वहीं मदद के लिए आए पुलिसवालों ने भी युवक को प्रताड़ित किया। नए विडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने 18 नामजद और 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की है।

