नगरीय प्रशासन विभाग की लिस्ट तैयार, जल्द गिर सकती है भ्रष्ट नगर निगम अधिकारियों पर गाज

0
697

भोपाल। नगर निगम के भ्रष्ट अधिकारियों पर जल्द ही गाज गिरने वाली है। नगरीय प्रशासन विभाग ने ऐसे अफसरों की लिस्ट तैयार कर ली है, जो बीजेपी के करीबी हैं। साथ ही इस लिस्ट में उनका भी नाम है, जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। दरअसल, नगर निगम में कई अधिकारी ऐसे हैं, जिनपर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। नगर निगम के अपर आयुक्त एमपी सिंह पर भी डीजल घोटाले और पार्ट्स घोटाले के आरोप हैं। भोपाल नगर निगम परिषद की पिछली कुछ बैठकों में भी सिर्फ हंगामा ही हुआ है। इसे लेकर विपक्ष में बैठे कांग्रेस ने हमलावर रुख अपनाया हुआ है।
nagariy prashasan vibhag kee list taiyar, jald gir sakati hai bhrasht nagar nigam adhikariyon par gaj
मंत्री जयवर्धन सिंह से की शिकायत
कांग्रेस का आरोप है कि इन सभी को नगर निगम में सत्ता में बैठी बीजेपी का समर्थन मिल रहा है। उनका कहना है कि वे लगातार एमपी सिंह को हटाने की मांग कर रहे हैं। अब इसे लेकर कांग्रेस ने नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह से शिकायत की है। महापौर आलोक शर्मा का कहना है कि अब जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है तो भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई की जाये।

कार्रवाई के दिए आदेश
मंत्री जयवर्धन सिंह का कहना है कि उन्हें अपर आयुक्त एमपी सिंह की शिकायत मिली है, जिसके बाद भ्रष्ट अधिकारियों की लिस्ट तैयार कर ली गई है। उन्होंने प्रमुख सचिव और विभाग को कार्रवाई करने के आदेश भी दे दिए हैं। जल्द ही इस मामले पर कार्रवाई की जाएगी।