कांग्रेस की दूसरी सूची में 88 नामों का ऐलान, 3 सीटों पर बदले गए उम्मीदवार, 7 मौजूदा विधायकों के कटे टिकट, एक सीट होल्ड
SHASHI KUMAR KESWANI
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार रात अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 88 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। तीन सीटों दतिया, पिछोर और गोटेगांव में कैंडिडेट बदले गए है। कल दिन भर मंथन के बाद देर रात लिस्ट जारी की गई। कांग्रेस ने तीन सीटों पर टिकट बदला हैं। इनमें दतिया, गोटेगांव और पिछोर सीट शामिल है। दतिया से अवधेश नायक का टिकट बदलकर राजेंद्र भारती, पिछोर से शैलेंद्र सिंह का टिकट बदलकर अरविंद सिंह लोधी को दिया है। वहीं गोटेगांव से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति का टिकट काटा गया था, अब उनको वापस टिकट दिया गया है। दूसरी लिस्ट मे 7 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए है। जबकि एक विधायक की सीट बदली गई है। निवास विधायक अशोल मर्सकोले को मंडला विधानसभा भेजा गया है। वहीं मुरैना से राकेश मावई, सेंधवा से ग्यारसीलाल रावत, भोपाल उत्तर से आरिफ अकील, ब्यावरा से रामचंद्र दांगी, बड़नगर से मुरली मोरवाल, सुमावली से अजब सिंह कुशवाहा, गोहद से मेवाराम जाटव का टिकट कटा है।
इस बार फिर हुजूर से पुराने चेहरे ही होंगे आमने-सामने
भोपाल जिले में हुजूर विधानसभा क्षेत्र है। पिछले विधानसभा चुनाव, यानी वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल मिलाकर 296391 मतदाता थे, जिन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा को 107288 वोट देकर जिताया था। उधर, कांग्रेस उम्मीदवार नरेश ज्ञानचंदानी को 91563 वोट हासिल हो सके थे, और वह 15725 वोटों से हार गए थे। इसी तरह वर्ष 2013 में हुजूर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा को जीत हासिल हुई थी, और उन्होंने 108994 वोट हासिल किए थे। इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र मंडलोई को 49390 वोट मिल सके थे, और वह 59604 वोटों के अंतर से दूसरे स्थान पर रहे थे। इस बार फिर दोनों पुराने चेहरे ज्ञानचंदानी और शर्मा आमने सामने होंगे। लेकिन इस बार का मुकाबला कुछ अलग होगा जहां हुजूर सीट पर नरेश ज्ञानचंदानी पूरे पांच साल लोगों से संपर्क में रहा वहीं रामेश्वर सीएम के करीब अपनी जगह बनाने में लगा रहा। लोगों से संपर्क जरूर करता था पर संपर्क में सिर्फ जानकारी देनी होती थी उनकी समस्याओं पर कोई चर्चा नहीं करता था वहीं नरेश लोगों की समस्याएं सुनने के लिए लोगों के घर-घर जाकर बात करता था। ये बुनियादी अंतर चुनाव में नजर आएगा। वोटर अभी चुप जरूर है पर गुस्से भरा हुआ है। उसे ये पता है कि मेरा विधायक मालदार हो चुका है उसे चुनाव जीतना धनबल के जोर पर आता है यहीं फायदा ज्ञानचंदानी को होगा। सिम्पैथी वोट मिलेंगे और बदलाव की एक हवा चल भी पड़ी है। जहां रामेश्वर ने भाजपा के नाराज मित्र बहुत है वहीं नरेश से कोई नाराजगी रखता ही नहीं है। उसके सहज और सरल व्यवहार की वजह से हर आदमी में घुल मिल जाता है और इस बार सिंधी समाज भी पहले से ज्यादा जागरूक हुआ है उम्मीद की जा रही है कि इस बार नरेश की तरफ ाुकाव रहेगा क्योंकि भाजपा से सिंधी उम्मीदवार की मांग की जा रही थी जो भाजपा पूरा नहीं कर पाई वो नाराजगी भी वोट में पूरी तरह से बदलेगी।
कमलनाथ ने दी बधाई
कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सभी को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज अपने 88 प्रत्याशियों दूसरी सूची जारी कर दी है। मैं सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देता हूं। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सिर्फ विधायक बनने के लिए खड़े नहीं हो रहे हैं, बल्कि मध्य प्रदेश का भविष्य संवारने के लिए चुनाव के मैदान में उतरे हैं। आइये आज से हम सब प्राणपण से अपने कर्तव्य में जुट जाएं और मध्य प्रदेश से 18 साल के कुशासन का अंत करने के लिए कमर कस लें। मध्य प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएं। जय कांग्रेस विजय कांग्रेस।
कुल 229 सीटों पर नामों का ऐलान, एक सीट होल्ड
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची 144 और दूसरी लिस्ट में 88 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। तीन सीटों पर कैंडिडेट बदले गए है। अब तक कुल 229 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं। वहीं एक सीट को होल्ड पर रखा गया है। बैतूल की आमला विधानसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं हुआ है। डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का इस्तीफा नहीं होने के कारण इस सीट को होल्ड किया गया है। फिलहाल निशा बांगरे के इस्तीफा का मामला कोर्ट में लंबित है।