TIO भोपाल
महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजों की गिनती जारी है। दोनो ही जगह भाजपा बढ़त बनाए हुए है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने वीर सावरकर को भारत रत्न देने का वादा किया है। जिस पर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बड़ा हमला बोला था। उन्होंने कहा था जिस दिन सावरकर को भारत रत्न दिया जाएगा वह दिन काला दिन होगा। उनके इस बयान पर पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने बता दिया है कि सावरकर भारत रत्न के हकदार हैं। महाराष्ट्र और हरियाणा की जनता ने सावरकर जी को भी भारत रत्न मिले इस पर भी मोहर लगाई है। महाराष्ट्र के चुनाव देखकर ऐसा लग रहा है कि वो लोग अब चेहरा दिखाने के काबिल नहीं बचे। जो लोग कहते थे कि सावरकर जी को भारत रत्न मिलेगा तो वो दिन काला दिन होगा।
उन्होंने कहा कि इन प्रमाणों के माध्यम से जनता ने माननीय अमित शाह और मोदी जी की जोड़ी की प्रखर राष्ट्रवाद का दीया दीपावली के दिन जलाकर भारतीय जनता पार्टी को दिया है मोदी अमित शाह की जोड़ी को दिया है। काँग्रेस के पास न नेता है न नीति है न नियम है। और उसका परिणाम यह है कि कांग्रेस का सूर्य अस्ताचल की ओर है । और मैं समझता हूं कि जल्द ही कांग्रेस वैसे अभी भी नेतृत्व विहीन है और जो है प्रचार नहीं करते है और जो प्रचार करते वो अध्यक्ष नहीं है।
झाबुआ उपचुनाव पर भी उन्होंने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि झाबुआ कांग्रेस की परंपरागत सीट है। लेकिन हमारे भानु भूरिया अच्छी लड़ाई लड़ रहे है। अभी परिणाम का इंतज़ार है। कांग्रेस की सरकार अल्पमत की सरकार है बहुमत तो है नही। कुछ भी कर ले सरकार उहापोह की स्थिति में है। कह रहे है बस कर कुछ नहीं रहे। ऐसा हम नहीं बल्कि खुद कांग्रेसी कह रहे है। लक्ष्मण सिंह कह रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया कह रहे। लक्ष्मण सिंह के दिग्विजयसिंह के घर पर धरने पर बोले नरोत्तम मिश्रा दोनों भाइयों ने सरकार पर दबाव बनाया सबने देखा। प्रेशर पॉलिटिक्स चल रही है। दबाव बनाओ काम कराओ ।