ओमनगर बस्ती में मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस

0
603

भोपाल। अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी ने 24 जनवरी को ओमनगर बस्ती में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया। इस दौरान बस्ती में रहने वाली बालिकाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। खेल-खेल में उन्हें उपयोगी जानकारी दी गई।

अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष माही भजनी ने बताया कि ओमनगर बस्ती में बालिकाओं के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इस दौरान महिला अधिकार विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा राजगोपाल ने बालिकाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी। सरल और सहज भाषा में खेल-खेल में उन्हें उपयोगी जानकारी दी गई।

24 जनवरी को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला था। इस वजह से इस दिन को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरुआत 2008 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने की थी। इस दिन का उद्देश्य भारतीय समाज में लड़कियों के साथ होने वाले अन्याय के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।