दिव्य एडवांस्ड ईएनटी क्लिनिक की सफलता की पांचवीं वर्षगाठ पर राष्ट्रीय सर्जिकल वर्कशॉप का आयोजन हुआ

0
1599

TIO, भोपाल

अरेरा कॉलोनी दिव्य एडवांस्ड ईएनटी क्लिनिक की पांचवी र्वषगाठ पर एख राष्ट्रीय सर्जिकल र्वकशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें देश के विभिन्न भागो से आये विशेषज्ञों ने सर्जन सर्जरी की। इस वर्कशॉप में करीब 16 सर्जरी की गयी। जिसमें नाक के रास्ते से दिमाग के ट्यूमर की सर्जरी, कान के रास्ते से दिमाग के ट्यूमर की सर्जरी, नाक के रास्ते से दिमाग का पानी बहने की बीमारी की सर्जरी जयपूर से आये डॉक्टर सतीश जैन द्वारा की गयी। नाक की सुन्दरता की सर्जरी पुणे से आये डॉक्टर वीरेन्द्र घाईसास ने की। कान की बीमारियों की सर्जरी बेंगलोर से आये डॉक्टर दीपक हल्दीपुर एवं इंदौर के डॉ संजय अग्रवाल ने की।

जन्मजात बधिर बच्चों में कॉकलियर इम्प्लांट सर्जरी भोपाल के डॉक्टर सत्यप्रकाश दुबे ने की। मध्यप्रदेश में पहली बार एक व्यस्क में बहते हुए कान में कॉकलियर इम्प्लांट सर्जरी की गयी। कोर्स के डायरेक्टर डॉक्टर सत्यप्रकाश दुबे ने बताया की, दिव्य एडवांस्ड ईएनटी क्लिनिक में पिछले पांच वर्षो में इस तरह का होने वाला यह नवां सर्जिकल वर्कशॉप है। दिव्य एडवांस्ड ईएनटी क्लिनिक से सभी आॅपरेशन का लाइव प्रसारण जहांनुमा पैलेस होटल में किया गया। जहां देश के विभिन्न भागों से आये सौ से अधिक ईएनटी सर्जनो ने यह सर्जरी देखी। यह सर्जरी फेसबुक व यू टयूब के माध्यम से देश के हजारों ईएनटी सर्जनों ने देखा। मेडिकल कॉन्सिल आॅफ मध्यप्रदेश के द्वारा इस कोर्स को चार क्रेडिट पॉइंट दिए गए हैं।

दिव्य एडवांस्ड ईएनटी क्लिनिक की पांचवी र्वषगाठ के अवसर पर आयोजित र्कायक्रम के मुख्य अथिति नर्मदाप्रसाद प्रजापति विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से नए चिकत्सकों को सीखने को मिलता है एवं ज्ञान के आदान प्रदान से चिकित्सा का विकास होता है। जिसका लाभ मरीजों को मिलता है। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि आरिफ आकिल अल्पसंख्यक मामले और पिछड़ा वर्ग, मध्यप्रदेश सरकार ने कहा की पिछले पांच वर्षों में दिव्य एडवांस्ड ईएनटी क्लिनिक ने मूक बाधिर बच्चों के उपचार में उल्लेखनीय कार्य किया है। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि तुलसी सिलावट लोक स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्री मध्यप्रदेश सरकार ने स्वास्थ के क्षेत्र में समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों का इलाज प्राइवेट चिकित्सक भी करें इसका आवाहन किया। उन्होंने कहा कि इंदौर की तरह ही प्रदेश के अन्य शहरों में नवजात शिशुओं की बहरेपन की जॉंच की नियमित व्यवस्था की जायेगी। कार्यक्रम में भोपाल के विशिष्ठ चिकित्सक डॉ एनपी मिश्रा एवं दिल्ली से आये पदमश्री डॉ जेएम हंस का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में दिव्य एडवांस्ड ईएनटी क्लिनिक के बारे में एक फिल्म भी दिखाई गयी।

अंत में भोपाल के हर दिल अजीज डॉ सत्यप्रकाश दुबे ने आये सभी अतिथियों का आभार माना तथा सभी अतिथियों ने उनके किए हुए कार्यों की सरहाना की तथा बधाईयां दीं।