नई दिल्ली।
17वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव के बाद आज देश की 542 सीटों के लिए मतगणना जारी है। सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना के बाद अब तक आए रुझानों में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलता नजर आ रहा है। रुझानों में दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश समेत कुछ राज्यों में एनडीए क्लीन स्वीप करती नजर आ रही है।
बता दें कि इस बार के चुनाव 7 चरणों में हुए थे। पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल को हुई थी और अंतिम चरण की वोटिंग 19 मई को हुई थी। सात चरणों में लोकसभा की 542 सीटों के लिए मतदान हुआ था। इन सीटों के लिए कुल 8,049 प्रत्याशी मैदान में हैं। 7 चरणों में हुए मतदान में 90.99 करोड़ मतदाताओं में से करीब 67.11 प्रतिशत ने मताधिकार का प्रयोग किया। संसदीय चुनाव में यह सबसे अधिक मतदान है।
10.55 AM: चुनाव आयोग के आधिकारिक आकड़ों के अनुसार भाजपा 295 सीटों पर आगे चल रही है वहीं कांग्रेस 51 सीटों पर आगे है।
10.45 AM: अमेठी से स्मृति ईरानी ने 4300 वोटों से बढ़त बना रखी है वहीं मैनपुरी से मुलायम सिंह आगे चल रहे हैं। गोरखपुर से रवि किशन और आजमगढ़ से अखिलेश कुमार बढ़त बनाए हुए हैं। ओडिशा के पुरी से संबित पात्रा पीछे चल रहे हैं।
0.38 AM: अमित शाह ने गांधीनगर सीट से 1.25 लाख वोटों की बढ़त बना ली है।
10.35 AM: अनंतनाग में नेशनल कॉन्फ्रेंस आगे है, पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती तीसरे नंबर पर नजर आ रही हैं।
10.30 AM: रुझानों का शेयर बाजरा झूमकर स्वागत कर रहा है और सेंसेक्स ने इतिहास में पहली बार 40,000 का आंकड़ा छू लिया है।
10.17 AM: चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार भाजपा 279 सीटों पर आगे है वहीं कांग्रेस 51 सीटों पर आगे चल रही है।
10.14 AM: राजस्थान में केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर आगे चल रहे हैं।
10.10 AM: रुझानों को देखते हुए कर्नाटक में भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का महौल है।
10.05 AM: मुंबई की सभी 7 सीटों पर भाजपा और शिवसेना आगे
10.00 AM: दिल्ली की सभी 7 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है।