राजस्थान सट्टा बाजार में एनडीए को 300 सीटें मिलने के आसार

0
380

जैसलमेर। राजस्थान के सट्टा बाजार की मानें तो केंद्र में अगली सरकार एनडीए की बनने जा रही है। जोधपुर के करीब फालोडी के सट्टा बाजार में बीजेपी को 250 से ज्यादा और एनडीए को 300-310 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं सट्टा बाजार ने कांग्रेस को पहले से भी कम सीटें दी हैं। अब ताजा अनुमान के मुताबिक, पहले के 100 के मुकाबले कांग्रेस 72 से 74 सीटों पर सिमट जाएगी। राजस्थान की बात करें तो सट्टा बाजार के मुताबिक, राज्य की कुल 25 सीटों में से 18 से 20 सीटों पर बीजेपी की जीत होगी।

NDA to get 300 seats in Rajasthan Satta Bazaar

सट्टा बाजार इसका श्रेय पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायुसेना की एयरस्ट्राइक को देता है। उनका मानना है कि इस घटना के बाद से बीजेपी की ओर मतदाताओं का रुझान तेजी से बढ़ा है। मतदाताओं को लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले से ज्यादा मजबूत बनकर उभरे हैं।
फालोडी के बुकीज का एयरस्ट्राइक से पहले अनुमान था कि एनडीए को करीब 280 सीटें मिलेंगी और बीजेपी को 200 से ज्यादा। उनके मुताबिक, एयरस्ट्राइक के बाद मतदाताओं का मूड बदल गया है।