TIO NEW DELHI
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 16,922 नए मामले सामने आए हैं और 418 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 4,73,105 हो गई है, जिनमें से 1,86,514 सक्रिय मामले हैं, 2,71,697 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 14,894 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, आज राजस्थान में 76 नए मामले दर्ज किए गए हैं।
भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस जलाश्व ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत भारतीय नागरिकों को वापस ले जाने के लिए बुधवार को ईरान के बांदर अब्बास पहुंचा। यहां फंसे भारतीय नागरिक आज जहाज में सवार होकर अपने देश के लिए रवाना होंगे। भारतीय नौसेना ने यह जानकारी दी।
राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 16,085 हो गई है। इनमें 3,064 सक्रिय मामले हैं, 12,646 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 375 लोगों की मौत हुई है।
दक्षिण अफ्रीका ने कोविड-19 टीके का पहला परीक्षण किया शुरू
दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 के इलाज के लिए एक टीके के परीक्षण के तहत सोवेटो शहर के एक निवासी पर इसका पहला प्रयोग किया गया है। ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड जेन्नेर इंस्टीट्यूट में इस संभावित टीके को विकसित किया गया है। सोवेटो शहर के निवासी म्हलोंगो (24) समेत 2,000 दक्षिण अफ्रीकी नागरिक अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में भाग लेंगे।
मध्यप्रदेश में सामाजिक दूरी को सुनिश्चित करने के लिए इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आर्टिफिशल इंटेलिजेंस आधारित सेंसर वाली मशीन लगाई गई है।