राजधानी में पड़ोसी ने नौ साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार

0
364

भोपाल। दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामलों से राजधानी लगातार शर्मसार हो रही है। पुलिस की सख्ती के बावजूद भी ये मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। राजधानी के बैरागढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार रविवार को जुलूस निकाला।

इस दौरान आस-पास के रहवासियों ने दुष्कर्म के आरोपी पर जमकर चांटे लगाए। रविवार की सुबह बैरागढ़ इलाके में 9 साल की मासूम से बलात्कार का मामला सामने आया था। पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस दरिंदगी को अंजाम मासूम के पड़ोस में रहने वाले ने दिया। आरोपी मेहनत-मजदूरी का काम करता है। पीड़िता की हालत खराब होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार कर बैरागढ़ क्षेत्र में जुलूस निकाला। इस दौरान आसपास की रहने वाली महिलाओं ने आरोपी पर खूब चांटे लगाए। पुलिस ने बताया हर दुष्कर्म करने वाले आरोपी का यही हाल होगा। पुलिस ऐसी अपराधियों को कठी सजा देगी। रहवासियों में अपराध के डर न रहे इसके लिए पुलिस लगातार ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार कर रही है जो दुष्कर्म जैसे अपराध कर रहे हैं।

बैरागढ़ पुलिस के अनुसार राहुल नगर में रहने वाली 9 साल की एक मासूम बच्ची जब अपने घर मे अकेली थी तभी पड़ोसी मोनू जाटव उर्फ नट्टू आया और एक गिलास पानी की मांग की। आरोपी की मंशा से अनजान बच्ची पड़ोस में रहने वाले से जान-पहचान के चलते पानी लेने जैसे ही अंदर गई। वहशी ने कमरा बन्द कर मासूम के साथ दुष्कृत्य किया।