पड़ोसी की नापाक हरकत जारी, ईद के दिन भी तोड़ा सीजफायर, नौशेरा सेक्टर में जवान शहीद

0
512

श्रीनगर। ईद के दिन भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। नियंत्रण रेखा के पास जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में पाक ने एक बार फिर सीजफायर तोड़ा। पाक फायरिंग में भारतीय सेना के जवान बिकास गुरुंग शहीद हो गए। वहीं, राजधानी श्रीनगर में भी त्योहार पर माहौल अशांत है। ईद की नमाज के बाद सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में भी नमाज के बाद सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी की गई।
Neighbors’ nefarious move, breaking seizure on Eid day, young martyr in Naushera sector
उपद्रवियों ने इस दौरान सुरक्षा बलों पर पत्थर फेंकते हुए आईएसआईएस और पाकिस्तान के झंडे लहराए। बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। कहा जा रहा है कि इससे दो दिन पहले भी जामा मस्जिद के इलाके में इस तरह की घटना देखने को मिली थी। भले ही अधिकारियों का मानना है कि पिछले 4 हफ्तों में पत्थरबाजी की घटनाओं में कमी आई लेकिन बीते कुछ दिनों से पत्थरबाजों द्वारा सुरक्षाबलों पर हमले बढ़े हैं।

नौशेरा सेक्टर में जवान शहीद
वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर को तोड़ा है। नौशेरा में नियंत्रण रेखा के पास पाक फायरिंग में सेना का एक जवान शहीद हुआ है। वहीं, अरनिया सेक्टर में शनिवार सुबह चार बजे के करीब ईद के मौके पर पाकिस्तान की ओर से नापाक हरकत की गई। बीएसएफ ने भी जवाबी फायरिंग कर पाकिस्तान को माकूल जवाब दिया।

सीआरपीएफ की बस पर हुआ था पत्थरबाजों का हमला
इससे पहले गुरुवार को सीआरपीएफ के काफिले की एक बस पर उपद्रवियों द्वारा पथराव का एक विडियो सामने आया था। विडियो में जवान अपनी जान बचाने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे थे जबकि भीड़ पत्थर बरसाती उनके पीछे भाग रही थी। दरअसल कहा जा रहा है कि सीआरपीएफ के काफिले की एक बस कथित तौर पर एक बाइक से टकरा गई थी।

इस पर इलाके में मौजूद कुछ उपद्रवियों ने सुरक्षाबलों पर पथराव शुरू कर दिया था। विडियो में कुछ जवान दूसरे जवानों को पकड़कर नीचे कर बचाने की कोशिश करते दिख रहे थे। खिड़कियों पर ढाल लगाकर वे पत्थरों को बस में आने देने से रोक रहे थे। हालांकिजवानों की इन तमाम कोशिशों के बावजूद इस घटना में सीआरपीएफ के एक हेड कॉन्स्टेबल, जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक एसएचओ समेत कुल 5 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे।