मध्यप्रदेश में कुपोषण पर नहीं हो नियंत्रण, 93 हजार बच्चे अति कम वजन की श्रेणी में

0
337

भोपाल। मध्य प्रदेश में 93 हजार 81 बच्चे अति कम वजन की श्रेणी में हैं। राज्य सरकार ने कांग्रेस विधायक डॉ. हीरालाल अलावा के सवाल पर यह जानकारी दी है। यह आंकड़ा दिसंबर 2018 की मासिक प्रगति रिपोर्ट के अनुसार है। सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी प्रदेश में कुपोषण पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। राज्य और केंद्र प्रवर्तित योजनाओं के तहत लगातार पोषण आहार देने के बाद भी कुपोषण की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं आ पाया है।
No control over malnutrition in Madhya Pradesh, 93 thousand children in low weight category
महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने लिखित में जानकारी दी है कि 93 हजार 81 में से 35 हजार 627 बच्चे अनुसूचित जनजाति वर्ग से हैं जबकि 57 हजार 454 गैर जनजाति वर्ग के हैं। सरकार का दावा है कि कुपोषण दूर करने के तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें सफलता भी मिली है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे 2005-06 की तुलना में 2015-16 में कराए गए सर्वे में सामान्य से कम वजन वाले कुल बच्चों में 28.7 फीसदी और गंभीर कुपोषण से ग्रसित बच्चों में 27 फीसदी की कमी आई है।