शशी कुमार केसवानी
नूर-उस-सबाह पैलेस होटल में फूड फेस्टिवल जशने ए जायका, जो हमेशा याद रहने वाला है। यह फूड फेस्टिवल 28 से 30 तारीख तक चलेगा। इसकी विशेषता यह है कि मुगलई खाने के साथ-साथ रायल कुजीन, रामपुर की भी है। इस आयटम के लिए शेफ सुमन ने काफी दिन पहले से तैयारी शुरू कर दी थी। वैसे भी शेफ सुमन ट्रेडिशनल खाना बनाने में माहिर हैं। साथ ही साथ उनका रिसर्च भी बहुत ही जबरदस्त रहता है, जिसके कारण एक अलग ही स्वाद मिलता है।
मैंने जो कबाब खाए उनका एक अलग ही स्वाद था जो आम तौर पर कबाब में कभी नहीं होता। फेस्टिवल में कई तरह की बिरयानियां है जो आम तौर पर खाने को नहीं मिलती है जिसमें खास है कटहल बिरयानी, पान बिरयानी व अन्य कई।
दही के कबाब जो मुंह में रखते ही घुल जाते है पता नहीं चलता कि कहा गए पर स्वाद याद रह जाता है। बाकी जगहों से यह बिल्कुल अलग है। आम तौर पर इतनी मेहनत से कम ही बनाए जाते है। भुना चाप का स्वाद भी अलग है इसे एक दिन पहले मटन को मेरीनेट करके रखा जाता है। बाद में इसे तवे पर बनाया जाता है जिसके कारण इसका स्वाद भी एक बिल्कुल अलग किस्म का होता है।
अनार चाप यह आम तौर पर कम चलने वाली डिस है जिस पर पनीर, अनार के अलावा कई चीजों का मिश्रण होकर डलता है। वेज खाने वालों के लिए वो खास चीज होती है। मेनकोर्स में शाही गोस कोरमा जो आपने अक्सर दिल्ली के हर गली की होटल में मिलता है पर उसका स्वाद नहीं मिलता वो शाही कोरमा गोस शेफ सुमन के हाथों के जादू से अद्भुत बनता है। इसके अलावा रामपुरी मुर्ग , मुर्ग मसाला, मखाने के अलावा कई चीजों का उपयोग होता है। इसका स्वाद एकदम याद रहने वाला ही होता है। इसे जरूर ट्राई करना चाहिए।
मीठे भी कुछ अजब-गजब है जो आमतौर पर सुनने या खाने को नहीं मिलते। प्याज का हलवा ये एक नया अनुभव है भोपाल वालों के लिए इसके अलावा पनीर की खीर जो सच में एक अलग स्वाद के साथ है। मैंने तो दबा कर खाई अब आपकी बारी आप जरूर ट्राई करें।