अब हेलिकॉटर से पहुंचे कान्हा, बांधवगढ़-STR:एमपी में पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा आज से; पहले दिन ट्रायल, कल से आम व्यक्ति के लिए उड़ेंगे

0
231

TIO भोपाल

पहले दिन भोपाल से पचमढ़ी के लिए जनप्रतिनिधियों ने उड़ान भरी। - Dainik Bhaskar

पहले दिन भोपाल से पचमढ़ी के लिए जनप्रतिनिधियों ने उड़ान भरी।

मध्यप्रदेश में पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा की शुरुआत आज, गुरुवार से हो रही है। टूरिस्ट 3 टाइगर रिजर्व- कान्हा, बांधवगढ़-STR (सतपुड़ा टाइगर रिजर्व) के साथ ईको टूरिज्म सेक्टर और स्पिरिचुअल सेक्टर में हेलिकॉप्टर से जा सकेंगे। सप्ताह में 5 दिन तक उड़ान रहेंगी। बुधवार और गुरुवार को उड़ान नहीं है। इसलिए आज ट्रायल हो रहा है। इस दिन सांसद, विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि हेलिकॉप्टर में बैठेंगे, जबकि कल, शुक्रवार से हेलिकॉप्टर आम लोगों के उड़ेंगे।

1 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेवा की औपचारिक शुरुआत कर दी थी, लेकिन नियमित उड़ानें 20 नवंबर से शुरू होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस कार्यक्रम में 20 नवंबर से हेलिकॉप्टर सेवा की शुरुआत करने की बात कही थी, लेकिन शेड्यूल में आज का दिन शामिल नहीं है। इसलिए आम व्यक्तियों के लिए बुकिंग नहीं की गई है।

डबल इंजन वाले हेलिकॉप्टर नई हेलिकॉप्टर सेवा में शामिल सभी हेलिकॉप्टर डबल इंजन वाले हैं। ताकि, उसमें बैठे यात्री सुरक्षित रह सके। सुरक्षा के पैमाने जानने के लिए जनप्रतिनिधियों को पहले भोपाल से पचमढ़ी, मढ़ई के लिए सांसद दर्शनसिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, विधायक ठाकुर दास नागवंशी, विजय पाल सिंह आदि ने सफर किया। बकायदा, इनका वजन कितना है? यह भी जांचा गया। ताकि, हेलिकॉप्टर में ज्यादा वजन न हो। छोटे-छोटे रूट्स बनाए गए हैं। ताकि इमरजेंसी लैंडिंग की सुविधा हो। यही बैकअप स्थान चिन्हित किए गए हैं।

तीन सेक्टर- इन्हें जोड़ा गया सप्ताह में 5 दिन हेलिकॉप्टर उड़ेंगे, जो 3 सेक्टर- वेलनेस, वाइल्ड लाइफ और धार्मिक स्थलों को जोड़ेंगे। अभी 4 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, उज्जैन-जबलपुर, 2 ज्योतिर्लिंग- महाकाल उज्जैन और ओंकारेश्वर खंडवा, 3 नेशनल पार्क- कान्हा, बांधवगढ़ और सतपुड़ा और 3 धार्मिक शहर- अमरकंटक, चित्रकूट-मैहर को जोड़ा गया है।

यानी, वेलनेस सेक्टर- भोपाल, पचमढ़ी-मढ़ई होंगे तो वाइल्ड लाइफ सेक्टर में जबलपुर, मैहर, चित्रकूट, कान्हा, बांधवगढ़ और अमरकंटक को शामिल किया गया है। धार्मिक सेक्टर में इंदौर, उज्जैन और ओंकारेश्वर जोड़े गए हैं।

एक हेलिकॉप्टर में 6 यात्री बैठ पाएंगे सफर एक साथ 6 यात्रियों के साथ पूरा किया जाएगा। इससे परिवार और छोटे ग्रुप आसानी से यात्रा कर सकेंगे। आसमान से सतपुड़ा की हरी-भरी वादियों, पहाड़ों और टाइगर रिजर्व के घने जंगलों का दृश्य पर्यटक लाइव देख पाएंगे।

टेक ऑफ-लैंडिंग के लिए हेलीपेड तैयार किए पीएमश्री पर्यटन हेलिकॉप्टर सेवा के लिए एमपी टूरिज्म बोर्ड के जरिए हेलीपेड तैयार किए गए हैं। ताकि, यहां से हेलिकॉप्टर टेक ऑफ और लैंड हो सके। पचमढ़ी में एक सप्ताह पहले ही हेलीपेड तैयार हो गया। ओंकारेश्वर, कान्हा, बांधवगढ़, अमरकंटक, चित्रकूट और मैहर में हेलीपेड बनाए गए। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में एयरपोर्ट है, जबकि उज्जैन में हवाई पट्‌टी है। ऐसे में यहां कोई दिक्कत नहीं।

ऐसे होगी ऑनलाइन बुकिंग www.flyola.in पर क्लिक करके टिकट की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। ‘पहले आओं, पहले पाओं’ की तर्ज पर सीट मिलेगी, क्योंकि हेलिकॉप्टर 6 सीटर ही है। कहीं एक तो कहीं दो हेलिकॉप्टर भी उड़ेंगे।

जानिए हेलिकॉप्टर का पूरा शेड्यूल क्या है? कब-कहां से हेलिकॉप्टर उड़ेगा और कितने समय में पहुंच जाएगा? कितना किराया चुकाना होगा?…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1 नवंबर को मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर हेलिकॉप्टर सेवा का शुभारंभ कर दिया था। अब 20 नवंबर से नियमित उड़ानें शुरू होंगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1 नवंबर को मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर हेलिकॉप्टर सेवा का शुभारंभ कर दिया था। अब 20 नवंबर से नियमित उड़ानें शुरू होंगी।

सेक्टर-1 : इंदौर, उज्जैन और ओंकारेश्वर के बीच उड़ान इंदौर, उज्जैन, ओंकारेश्वर, मांडू, महेश्वर, गांधीसागर, मंदसौर, नीमच, हनुमंतिया, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, बड़वानी, अलीराजपुर, रतलाम, झाबुआ, नलखेड़ा शामिल हैं। यानी, मालवा-निमाड़ का बेल्ट शामिल रहेगा। पहले फेज में इंदौर, उज्जैन और ओंकारेश्वर के बीच हेलिकॉप्टर की सप्ताह में 5 दिन नियमित उड़ान रहेगी। सबसे कम किराया 5 हजार तो सबसे ज्यादा साढ़े 6 हजार रुपए है।

इन पांच दिन सेवा होगी

  • सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार और मंगलवार।
  • 2 दिन- बुधवार और गुरुवार को कोई उड़ान नहीं रहेंगी।