आयुष्मान भारत के तहत अस्पतालों में भर्ती होने वालों की संख्या दोगुनी

0
180

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी योजना आयुष्मान भारत के तहत अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या पिछले 3 महीने में दोगुनी हो गई है। नैशनल हेल्थ एजेंसी के ताजा आंकड़े बताते हैं कि पूर्व अधिकृत 897 करोड़ रुपये में 77 प्रतिशत ऐंजियोप्लास्टी, जॉइंट और वाल्व रिप्लेसमेंट के लिए भर्ती होने वाले मरीजों पर खर्च हुए हैं।
Number of people admitted in hospitals under Ayushman India doubled
योजना के तहत दिसंबर में भर्ती होने वालों की संख्या औसत तौर पर 10 हजार रोजाना है, जबकि अक्टूबर में यह संख्या 2000-5000 थी। आंकड़ों की मानें तो अक्टूबर से अब तक भर्ती होने वालों की संख्या में 47 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। 23 सिंतबर को लॉन्च हुई इस स्कीम के तहत अब तक 6.73 लाख लोग अपना इलाज करा चुके हैं।

यूपी, बिहार और झारखंड में, जहां स्वास्थ्य सेवाएं बहुत अच्छी नहीं हैं, में भर्ती होने वालों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। इस योजना के तहत यूपी में अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या पिछले एक महीने में 70 प्रतिशत बढ़ी है, वहीं झारखंड में 67 प्रतिशत और बिहार में 50 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।