पीपुल्स कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर में एक दिवसीय सीएमई बायोकनेक्ट 2025 के कार्यशाला का आयोजन

0
81

TIO भोपाल

पीपुल्स कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर (संबद्ध पीपुल्स यूनिवर्सिटी) भोपाल के बायोकेमिस्ट्री विभाग द्वारा एसीसीएलएमपी के मध्य प्रदेश चैप्टर के सहयोग से शनिवार दिनांक 15 नवंबर 2025 को एक दिवसीय सीएमई बायोकनेक्ट 2025 के कार्यशाला का आयोजन किया गया.
कार्यशाला का विषय “प्रीनेटल डायग्नोस्टिस्क फोकसिंग ऑन बायोकेमिस्ट्री जेनेटिक्स एंड इमेजिंग” पर केंद्रित था.
आयोजन सचिव डॉ पृथा दत्ता और डॉ शीतल राठौर ने बताया कि बायोकनेक्ट 2025 का उद्देश्य गर्भ में पल रहे भ्रूण में आनुवंशिक विकृतियों और विसंगतियों का पता करना और उनका समय परक निराकरण, से जुड़ी नवीनतम तकनीक और उपचार के बारे में चर्चा की गयी.

उपस्थित विशेषज्ञ वक्ताओं में पीसीएमएस एंड आर सी भोपाल की एकेडमिक डीन डॉ रुचि कालरा (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ मनुप्रिया माधवन (फीटल मेडिसिन, अपोलो सेज हॉस्पिटल भोपाल), डॉ अजमत कमाल अंसारी (सैफई मेडिकल कॉलेज उत्तर प्रदेश), डॉ प्रतीप जाना (अमृता इंस्टीट्यूड ऑफ मेडिकल कॉलेज फरीदाबाद), डॉ खालिक मोहम्मद शेख (अमलतास मेडिकल कॉलेज देवास) ने आनुवंशिक विकृतियों की गर्भावस्था में जांच और उपचार से सम्बन्धित तकनीकों और बायोकेमिस्ट्री विश्लेषणों में प्रयुक्त नवीनतम उपकरणों और विधियों से अवगत कराया.

उपस्थित सभी विशेषज्ञों ने आनुवंशिक विकृतियों से जुड़ी बहुआयामी समस्याओं, उनके निदान और उपचार में प्रयोग हो रही नवीनतम तकनीकों पर प्रकाश डाला.

कार्यशाला प्रतिभागियों के लिए तकनीकी दक्षता, नैदानिक समन्वय और नवाचार की दिशा में बेहद उपयोगी साबित होगी.
कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण हैंड्स ऑन ट्रेनिंग, सजीव उपकरण प्रदर्शन और पोस्टर प्रदर्शन रहा.
कार्यशाला में पीसीएमएस एंड आर सी भोपाल के अलावा अन्य मेडिकल कॉलेज के बायोकेमिस्ट्री एवं अन्य विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर्स और स्नातकोत्तर छात्रों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की.
इस आयोजन का संचालन विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ आशीष जैन के मार्गदर्शन में हुआ और समापन डॉ अर्चना शर्मा पांडेय के धन्यवाद उद्भोषण से हुआ.
इस सीएमई के चीफ पेटर्न श्री रोहित पंडित मैनेजिंग डायरेक्टर पीपुल्स ग्रुप, डीन प्रोफेसर डॉ राजेश गौर और वाइस चेंसलर प्रोफेसर डॉ हरीश राव (पीपुल्स यूनिवर्सिटी) का डॉ आशीष जैन और समस्त आयोजक टीम ने आभार व्यक्त किया