Home Blog Page 17

वीडियो वायरल: टेबल पर व्यक्ति से रुपए रखवाए, मंडी थाना प्रभारी ने टोपी से ढंका, फिर महिला अधिकारी ने उठा लिए

0

TIO SEHORE

इन दिनों सीहोर पुलिस चर्चा में हैं, बीते दिनों सीहोर क्षेत्र के जुआरियों पर आष्टा क्षेत्र की पुलिस बुलाकर कार्रवाई के मामले में स्थानीय पुलिस पर सवाल उठे थे और कोतवाली टीआई को नोटिस जारी किया था, वहीं अब मंडी थाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

जिसमें मंडी थाना प्रभारी को एक व्यक्ति टेबल पर रुपए देता है। थाना प्रभारी अपनी टोपी से रुपए को ढंक देते हैं और छोड़ देने की बात कहते नजर आ रहे हैं। फिर टोपी से ही रुपए पास बैठी महिला पुलिसकर्मी की ओर सरका देते हैं। जिससे बाद महिला पुलिसकर्मी रुपए उठा लेती है।

शोरगुल अधिक होने के कारण उनके बीच होने वाली बातें बीच-बीच में अस्पष्ट सुनाई दी। जारी वीडियो के संबंध में मंडी थाना प्रभारी ने बताया कि यह वीडियो करीब डेढ़ या दो साल पुराना है, इसमें मेरा कोई लेना देना नहीं है।

जो महिला पुलिसकर्मी टेबल पर बैठी थी वे ही किसी के कथन ले रही थी, उन्होंने कथन पर्ची में लिखवाकर रखे थे। मंगावली में रेस्क्यू आॅपरेशन के दौरान कुछ लोगों से धक्का-मुक्की हो गई थी, उन्होंने ही वीडियो वायरल किया है। वरिष्ठ अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे है।

मानसून शनिवार तक कर्नाटक-तमिलनाडु में दस्तक देगा:

0

केरल

केरल के बाद मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह शनिवार तक कर्नाटक और तमिलनाडु पहुंच जाएगा। दूसरी ओर, साउथ तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में मानसूनी बारिश शुरू हो गई। मानसून अगले दो दिनों में पूरे तमिलनाडु और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों को कवर कर लेगा।

IMD के अनुसार, मानसून 10 जून तक दक्षिण से बढ़ते हुए महाराष्ट्र पहुंचेगा। फिर पूर्वोत्तर के राज्यों को कवर कर पश्चिम बंगाल से बिहार की तरफ बढ़ेगा। 15 जून तक मानसून की वजह से गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और पूरे बिहार में बारिश शुरू हो जाएगी।

दूसरी ओर, देश के पूर्वी हिस्सों में अगले 3-4 दिन तक गर्मी बढ़ेगी। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में लू की स्थिति बनी रहेगी। उत्तर-पश्चिम भारत यानी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी अगले 5 दिन तक तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री ज्यादा रहने की आशंका है।

चक्रवात बिपरजॉय अगले 36 घंटों में और तेज होगा
मौसम विभाग के शुक्रवार को बताया, अगले 36 घंटों में बिपरजॉय और तेज हो सकता है। इसका असर मुंबई, गोवा, कर्नाटक, उत्तरी केरल के तटीय इलाकों में देखने को मिल सकता है। इस दौरान यहां आंधी-तूफान आने और तेज बारिश के आसार हैं। 11 जून तक उत्तर से उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा।

मुंबई में मानसून आने से पहले मछुआरों ने अपनी नावें समुद्र किनारे बांध दी हैं। बरसात की वजह से अगले दो महीने तक नाविक समुद्र से दूर रहना बेहतर समझते हैं। मौसम विभाग ने तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका जताई है। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और गोवा में रिमझिम बारिश जारी है।

गृहमंत्री बोले- खुलेंगे नए थाने, भोपाल नगर निगम नेता प्रतिपक्ष पर बेसबॉल बैट से हमला, पति भी घायल

0

TIO BHOPAL

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि प्रदेश में 5 नए थाने और खोले जाएंगे। भोपाल के कोलार थानाक्षेत्र के कजलीखेड़ा, खरगोन जिला मुख्यालय के पुलिस सहायता केंद्र जैतापुर के स्थान पर नया थाना, सीधी जिले के मड़वास चौकी और सेमरिया, देवास के कमलापुर चौकी को थाने में अपग्रेड किए जाने की प्रक्रिया विचाराधीन है।

गुना जिला अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा

गुना जिला अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिवार ने हंगामा कर दिया। राजस्थान के रहने वाले राजकुमार मेहता (22) गुना के एक कोल्ड स्टोरेज में काम करते थे। गुरुवार रात उन्हें पेट दर्द की शिकायत हुई। उनके भाई उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। शुक्रवार सुबह 7.30 बजे तक तबीयत ठीक थी। परिवार का कहना है कि इसी दौरान ड्यूटी के कहने पर हमने राजकुमार को खाने में केला दे दे दिया। इसके बाद उल्टियां होना शुरू हो गईं। बेहोश हो गए। सुबह 8.30 बजे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार का आरोप है कि डॉक्टरों ने उन्हें रिपोर्ट तक नहीं दी। क्या ट्रीटमेंट किया, यह भी नहीं बताया। डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की मौत हुई है।

भोपाल नगर निगम नेता प्रतिपक्ष पर बेसबॉल बैट से हमला, पति भी घायल

भोपाल नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी पर एक युवक ने जानलेवा हमला कर दिया। शबिस्ता के पति कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष आसिफ जकी पर भी जानलेवा हमला हुआ है। दोनों को लहूलुहान हालत में चिरायु हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एक एसआई के बेटे ने गुरुवार देर रात शबिस्ता और उनके पति पर हमला कर दिया। शबिस्ता के माथे पर गंभीर घाव हो गया है। विवाद एक प्लॉट के सामने लगे नो पार्किंग के बोर्ड को लेकर हुआ। घटना श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र की है।

भोपाल की आर्टिस्ट नवाब जहां बेगम ने बनाई पेंटिंग

0

TIO BHOPAL

19 देशों की भाषाओं का किया इस्तेमाल, दिया पर्यावरण को बचाने का दिया संदेश
जी-20 थीम पर भोपाल की नवाब जहां बैगम ने बनाई पेंटिंग

भोपाल की आर्टिस्ट नवाब जहां बैगम ने जी-20 थीम पर एक ऐसी पेंटिंग तैयार की है जो हमारे पर्यावरण को बचाने की संदेश देती ह। यह पेंटिंग करीब दो महीने में तैयार की है। कैनवास पर एक्रेलिक कलर्स का प्रयोग करके बनाई गई है। नवाब ने बताया कि इन दिनों पर्यावरण सिर्फ भारत की ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की चिंता है। जल वायु परिवर्तन को लेकर दुनियाभर में यह एक चिंता का विषय है और हाल ही में जी-20 की कई बैठकों में पर्यावरण और जलवायु स्थिरता को लेकर कई बैठकें भी हुईं। इसलिए पर्यावरण को बचाने के लिए मैंने यह पेंटिंग बनाई है।

19 देशों की भाषाओं का किया इस्तेमाल
नवाब ने बताया कि जी 20 सब्मिट के सभी देशों की भाषाओं से मैंने ‘पर्यावरण बचाओ’ का संदेश दिया है। क्योंकि जी 20 सब्मिट में 19 देश और 1 यूरोपिय संघ है तो इसको ध्यान में रखते हुए यह पेंटिंग तैयार की है। पेंटिंग में हर लैंग्वेज में उनकी भाषा में सेव एन्वयरमेंट यानी ‘पर्यावरण बचाओ लिखकर लोगों को संदेश दिया है कि वह पर्यावरण के लिए आगे आएं और जैसा की हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि ‘एक पृथ्वी एक परिवार और एक भविष्य’ हमारी थीम है। इसी तरह सारी कंट्रीज को एकजुट होकर हमारे एन्वायरमेंट को बचाना है। इसमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका आदि की भाषाओं का इस्तेमाल किया है।

नवाब जहां से परिचय
नवाब जहां बैगम ने भोपाल के हमीदिया कॉलेज से साल 2018 में एमएम (ड्रॉइंग और पेंटिंग) में किया।
-इस दौरान करीब 5 पेंटिंग कॉम्पटीशन में हिस्सा लिया और प्रथम स्थान प्राप्त किया।
-नवाब पेंटिंग के अलावा किचन नाइफ से गोल्ड आर्ट वर्क में भी महारत रखतीं हैं।
-उनकी कई पेंटिंग्स शहर के ताज होटल के अलावा एयरपोर्ट पर भी लगी हैं।

  • नवंबर 2022 में मुंबई स्थित ‘कला स्पंदन’ आर्ट एग्जीबिशन में भाग लिया यहां कैलीग्राफी गोंड आदि जैसे 17 वर्क प्रदर्शित किए।
  • नवाब दिसंबर 2022 में गोआ की इंटरनेशनल आर्ट एग्जीबिशन में भाग लिया।
    -इससे पहले नवाब स्वराज भवन में दो बार ग्रुप आर्ट एग्जिबिशन में भाग ले चुकी हैं।

लव जिहाद हो या हिजाब, क्या ये है नैरेटिव सेट करने का औजार

0

SUDHIR NIGAM


दमोह और जबलपुर के मामले इन दिनों सुर्खियों में हैं। दमोह के गंगा जमुना स्कूल में हिन्दू लड़कियों को हिजाब पहनाने और वहाँ की तीन शिक्षिकाओं के धर्म परिवर्तन को लेकर माहौल गर्म है। स्कूल की मान्यता निलंबित कर दी गई है और जांच चल रही है। इस मामले में खास बात ये है कि भाजपा वाले ही सवाल पूछ रहे हैं और सरकार जवाब दे रही है। कांग्रेस इस मामले से दूरी बनाए हुए है। सम्भवतः कांग्रेस जानबूझकर इस मामले में ज्यादा बयानबाजी नहीं कर रही। उसे आशंका है कि यदि उसने कुछ कहा तो उसे उसके ही खिलाफ उपयोग किया जा सकता है। भाजपा के छोटे से लेकर बड़े सभी नेता लगातार ऐसे मामलों में बयान देते हुए दिखते हैं। भाजपा ये चाहती भी है कि कांग्रेस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया आए, जिससे उस पर धर्म से जोड़कर हमले किये जा सकें। अब तक तो कांग्रेस उस ट्रेप में नहीं फंसी है। दूसरी तरफ इसे कांग्रेस के सॉफ्ट हिंदुत्व से जोड़कर भी देख सकते हैं। वह नहीं चाहती होगी कि कोई ऐसा मुद्दा सामने आ जाए, जिससे उसकी छवि हिन्दू विरोधी दिखाई जा सके।


लव जिहाद, ये शब्द कुछ सालों में काफी प्रसिद्ध पा चुका है। पिछले कुछ दिनों में अचानक ये काफी तेजी से सुनाई पड़ रहा है। इसके साथ अब हिजाब भी जोड़ दीजिए। जब ये शब्द सुनाई दें और राजनीति न हो, ये संभव नहीं है। मप्र में तो फिलहाल यही चल रहा है। क्या इस बहाने कोई नैरेटिव सेट करने की कवायद चल रही है?


दमोह प्रदेश के बुंदेलखंड अंचल में आता है। इस इलाके में आमतौर पर वोटों का हिन्दू-मुस्लिम में ध्रुवीकरण नहीं होता। मालवा-निमाड़, भोपाल, होशंगाबाद अंचल मे जरूर इस तरह वोटिंग होती रही है। प्रदेश की करीब 100 सीटें ऐसी हैं, जहाँ वोटों का ध्रुवीकरण हो सकता है। 230 सीटों में ये बड़ी संख्या है। इसलिए ये नैरेटिव सेट करने की कोशिश की जा रही है। लव जिहाद और हिजाब जैसे मुद्दों को उठाने का प्रयास भी उसी दिशा में एक कदम है। इससे किसे फायदा पहुंचेगा, ये सब जानते हैं। पार्टियां भी जानती हैं कि उसे किस मुद्दे से लाभ है। यही कारण है भाजपा इन्हें जोरशोर से लपक रही है और कांग्रेस उस तरफ बिलकुल ध्यान नहीं दे रही।
विधानसभा चुनाव में अब करीब चार महीने का समय है। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, वैसे वैसे इस तरह के और मामले सामने आएंगे। इसका कितना असर होगा, ये भाजपा और कांग्रेस की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगा।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- कोरोना के समय लॉकडाउन में दर्ज केस वापस होंगे

0

TIO BHOPAL

मध्यप्रदेश में कोरोनाकाल के समय दर्ज केसों को वापस लिया जाएगा। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर कोविड-19 के समय लॉकडाउन का पालन न करने पर साधारण धाराओं में केस दर्ज किए गए थे। अब इन सभी मामलों को सरकार ने वापस लेने का फैसला लिया है।

इस साल महंगाई 4% से ज्यादा रहने के आसार

0

TIO BHOPAL


भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार को रेपो रेट में इजाफा न करने का फैसला किया। यानी ब्याज दर 6.50% बनी रहेगी। लगातार दूसरी बार RBI ने दरों में बदलाव नहीं किया है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग में लिए फैसलों की जानकारी दी।

RBI के अनुमान के अनुसार वित्त वर्ष 2023-24 (FY24) में महंगाई 4% के ऊपर ही रहने की संभावना है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2023-24 में रियल GDP ग्रोथ 6.5% रहने का अनुमान है। Q1 में 8%, Q2 में 6.5%, Q3 में 6%और Q4 में 5.7% में रह सकती है।

मई 2022 से फरवरी 2023 तक RBI ने दरों में 2.50% की बढ़ोतरी
मई 2022 से फरवरी 2023 तक RBI ने दरों में 2.50% की बढ़ोतरी की है। पिछली मीटिंग जो अप्रैल में हुई थी उसमें रेपो रेट को 6.50% पर अपरिवर्तित रखा गया था। मॉनेटरी पॉलिसी की मीटिंग हर दो महीने में होती है।

रेपो रेट में बदलाव न होने से लोन महंगे नहीं होंगे, EMI भी नहीं बढ़ेगी
RBI के पास रेपो रेट के रूप में महंगाई से लड़ने का एक शक्तिशाली टूल है। जब महंगाई बहुत ज्यादा होती है तो, RBI रेपो रेट बढ़ाकर इकोनॉमी में मनी फ्लो को कम करने की कोशिश करता है। रेपो रेट ज्यादा होगा तो बैंकों को RBI से मिलेने वाला कर्ज महंगा होगा। बदले में बैंक अपने ग्राहकों के लिए लोन महंगा कर देते हैं। इससे इकोनॉमी में मनी फ्लो कम होता है। मनी फ्लो कम होता है तो डिमांड में कमी आती है और महंगाई घट जाती है।

इसी तरह जब इकोनॉमी बुरे दौर से गुजरती है तो रिकवरी के लिए मनी फ्लो बढ़ाने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में RBI रेपो रेट कम कर देता है। इससे बैंकों को RBI से मिलने वाला कर्ज सस्ता हो जाता है और ग्राहकों को भी सस्ती दर पर लोन मिलता है। इस उदाहरण से समझते हैं। कोरोना काल में जब इकोनॉमिक एक्टिविटी ठप हो गई थीं तो डिमांड में कमी आई थी। ऐसे में RBI ने ब्याज दरों को कम करके इकोनॉमी में मनी फ्लो को बढ़ाया था।

बोरवेल में फंसी बच्ची को रोबोट से निकालने के प्रयास

0

TIO

सीहोर के मुंगावली गांव में तीन साल की बच्ची सृष्टि के 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 34 से ज्यादा घंटे हो गए हैं। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और आर्मी की रेस्क्यू की कोशिशें नाकाम रहीं। बच्ची का रेस्क्यू नहीं हो पाया है। गुरुवार को सुबह नौ बजे दिल्ली की रोबोटिक टीम ने ऑपरेशन शुरू किया है।

रोबोटिक टीम के प्रभारी महेश आर्य ने बताया कि रोबोट को बोरवेल में डाला था, उससे मिले फर्स्ट डेटा को स्कैन किया जा रहा है। इससे पता चलेगा कि बच्ची की क्या हालत है और किस प्रकार से रेस्क्यू करना चाहिए। डेटा के स्कैन होने से पहले कुछ भी पता नहीं चल पाएगा। लगभग 20 मिनट का समय स्कैनिंग में लगेगा।

जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी ने बताया कि 3 सदस्यों की टीम दिल्ली से रातभर ड्राइव कर सड़क मार्ग से सीहोर पहुंची है। इस टीम ने कुछ दिनों पहले जामनगर में ऐसे ही मामले में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था, जिसमें उन्हें सफलता मिली थी।

35 फीट हुई खुदाई, चट्टानों से आ रही परेशानी

बच्ची 100 फीट की गहराई पर फंसी है। जबकि बोर के पैरेलल अब तक 35 फीट तक ही खुदाई हो पाई है। चट्टानों के कारण खुदाई में दिक्कतें आ रही हैं। वहीं, सेना ने अपने स्तर पर बोर में रस्सी और रॉड डालकर बच्ची को बाहर निकालने की कोशिश की है। बच्ची के कपड़े फटने से ये कोशिश नाकाम रही। सेना के जवान फिर से ऐसी ही कोशिश में जुटे है। मौके पर डॉक्टर्स के साथ एंबुलेंस मौजूद है।

29 फीट पर फंसी थी, 100 पर पहुंच गई

सृष्टि नाम की 3 साल की ये बच्ची मंगलवार दोपहर करीब एक बचे खेलते-खेलते खेत में बने बोलवेल में गिर गई थी। वह 29 फीट की गहराई पर अटक गई। जानकारी मिलने पर मौके पर प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीमें पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बोरवेल के पैरेलल खुदाई की गई। इस दौरान कंपन से बच्ची और गहराई में जा फंसी। वह करीब 100 फीट की गहराई पर फंसी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बच्ची को निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं, लेकिन खोदते समय वाइब्रेशन के कारण वह नीचे खिसक गई है। हमने आर्मी को कॉल कर मौके पर भेजा है। NDRF और SDRF पहले से काम कर रही हैं। हमारा पूरा प्रयास है बच्ची को सुरक्षित निकाल लिया जाए। इधर पुलिस ने खेत मालिक गोपाल को हिरासत में ले लिया है।

बच्ची का नाम सृष्टि बताया गया है। उसके पिता का नाम राहुल कुशवाहा है। बच्ची तक ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। उसके मूवमेंट पर नजर रखने के लिए बोरवेल के अंदर इंस्पेक्शन कैमरा भी डाला गया है। एंबुलेंस और मेडिकल टीम भी मौके पर तैनात है।

SUPER MOMS OF BHOPAL साँस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

0

TIO BHOPAL

NH 12 Creative Women’s Club की president अंशु गुप्ता ने बताया कि आज दिनाँक 4 जून शाम 5.00 बजे NH 12 CREATIVE WOMEN’S CLUB एवं THE ORIENTAL SCHOOL द्वारा SUPER MOMS OF BHOPAL साँस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया I इस कार्यक्रम में महिलाओं की गृहकार्य मे दक्षता को महत्व देने और उनमे कार्य की उत्कृष्टता के लिए प्रतिस्पर्धा करा उन्हें मंच दिया, जिसमें SUPER CHEF, माँ का चयन किया, प्रतियोगिता की विशेषता थी कि माताएं अपने बच्चों को तैयार किया जाने वाला टिफिन कितना पौष्टिक है, hygenic है और स्वाद से भरपूर है l

SUPER TALENTED MOTHERS की प्रतियोगिता में माताएँ अपनी व्यस्ततम दिनचर्या से समय निकाल अपने हुनर को पहचान दे उसका विस्तार करती हैं और अपने बच्चों को स्वाभाविक रूप से उस हुनर से रूबरू कराती हैं जिससे कि उनके बच्चे आकाश में चाँद तारों की तरह अपनी चमक बिखेरे I महिलाओं में सजने, संवरने, शृंगार करने का स्वाभाविक गुण होता है, साथ ही वे हेल्थ और खुद की FITNESS पर ध्यान दें तो उनके सौंदर्य मे चार चांद लग जाते हैं l


सामान्य घरेलु एवं उद्यमी महिलाओं को यदि प्रतियोगी मंच उपलब्ध कराया जाए तो वह प्रतियोगिता में भाग ले कर किन्ही भी तारिकाओं से कम प्रतीत नहीं होती हैं l


ऐसी ही प्रतियोगिता का आयोजन कर NH 12 Creative Women’s Club इन महिलाओं को प्रोत्साहित एवं सम्मानित कर रहा है l यह तीनों प्रतियोगिता निःशुल्क रखी गई थी l सभी 150 प्रतिभागी महिलाओं को पुरूस्कार से सम्मानित किया गया l

भाजपा का कांग्रेसीकरण : ये अच्छे संकेत नहीं हैं

0

सुधीर निगम, वरिष्ठ पत्रकार


कांग्रेस की गलत नीतियों और कुछ गलत फैसलों ने पार्टी को यहां तक पहुंचा दिया था कि उसके अस्तित्व पर ही सवाल उठने लगे थ। उसकी यही कमजोरी भाजपा के लिए बूटी बनी और आज प्रदेश के साथ देश पर शासन का भरपूर मौका मिला है। केंद्र में तो अगले कुछ वर्षों तक उसकी ही संभावना है, लेकिन प्रदेशों में स्थिति कुछ बदलती नजर आ रही है।
इसके कई कारण हो सकते हैं, लेकिन जो सबसे महत्वपूर्ण लगता है, वो है भाजपा का धीरे-धीरे कांग्रेसीकरण हो जाना। और हमारे लोकतांत्रिक देश के लिए ये संकेत अच्छे नहीं हैं। पहले कांग्रेस में ही आपसी सिर फुटव्वल देखने को मिलता था, अब भाजपा में ये सामान्य बात हो गई है। पिछले दिनों सागर जिले को लेकर जो हुआ, वो सबके सामने है। वरिष्ठ मंत्री गोपाल भार्गव, गोविंद सिंह राजपूत सहित कई विधायकों ने दूसरे मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सामूहिक इस्तीफे तक बात पहुंच गई। खैर अभी तो उस असंतोष को किसी तरह मैनेज कर लिया गया है, लेकिन ये चिंगारी कब आग का रूप ले लेगी, कहा नहीं जा सकता। उधर, कटनी के पूर्व विधायकों ने भी विरोध के सुर छेड़ दिये हैं।

वो सब कांग्रेस से भाजपा में आये संजय पाठक से परेशान हैं। उनका आरोप है कि पाठक के आगे पुराने खांटी भाजपाइयों की नहीं सुनी जाती। कमोबेश यह स्थिति हर उस जगह है, जहाँ पर कांग्रेस से भाजपा में आए नेता विधायक बने हैं। और इनकी बड़ी संख्या है। भाजपा में संगठन को जो महत्व रहा है, वह सत्ता का स्वाद चखने के बाद धीरे-धीरे कुछ कम होता दिख रहा है। सत्ता के अनुसार संगठन को चलाने का खामियाजा कांग्रेस अच्छे से भुगत चुकी है। वही लक्षण भाजपा में भी नजर आ रहे हैं। केंद्र हो या राज्य सभी जगह संगठन, सत्ता का अनुगामी बनता जा रहा है। भाजपा कैडर आधारित दल रहा है, लेकिन सत्ता के साथ उसमें दरार पड़ने लगी है। वह भी कांग्रेस की गति को प्राप्त होती दिख रही है।

अपने पुराने कार्यकतार्ओं की अनदेखी और बाहर से आए लोगों को महत्व देने से तमाम दुश्वारियां सामने आ रही हैं। बाहर से आए नेताओं का भाजपा की विचारधारा से कोई लेना-देना नहीं है। वो तो सिर्फ सत्ता के लालच में भाजपा का गुणगान कर रहे हैं। भाजपा का नेतृत्व भी ये जानता है, लेकिन वह भी समय की नजाकत को देख कर शांत है। आने वाले वक्त में ये शांति नहीं दिखेगी। इस स्थिति को 40-45 साल पहले शरद जोशी जी ने बखूबी पहचान लिया था। तभी उन्होंने लिखा था कि कांग्रेस अमर है वह मर नहीं सकती। तभी उन्होंने लिखा था कि कांग्रेस अमर है वह मर नहीं सकती। उसके दोष बने रहेंगे और गुण लौट-लौट कर आएँगे। जब तक पक्षपात ,निर्णयहीनता ढीलापन, दोमुंहापन, पूर्वाग्रह, ढोंग, दिखावा, सस्ती आकांक्षा और लालच कायम है, इस देश से कांग्रेस को कोई समाप्त नहीं कर सकता। कांग्रेस कायम रहेगी। दाएं, बाएँ, मध्य, मध्य के मध्य, गरज यह कि कहीं भी किसी भी रूप में आपको कांग्रेस नजर आएगी। इस देश में जो भी होता है अंततः कांग्रेस होता है। जनता पार्टी भी अंततः कांग्रेस हो जाएगी। जो कुछ होना है उसे आखिर में कांग्रेस होना है। तीस नहीं तीन सौ साल बीत जाएँगे, कांग्रेस इस देश का पीछा नहीं छोड़ने वाली।