Home Blog Page 28

बैंक फ्रॉड में फंसी ICICI बैंक की पूर्व CEO चंदा कोचर को जमानत

0

TIO BHOPAL

बैंक फ्रॉड केस में घिरीं ICICI बैंक की पूर्व CEO चंदा कोचर की गिरफ्तारी को बॉम्बे हाईकोर्ट ने अवैध बताया है। कोर्ट ने कहा- उनकी गिरफ्तारी कानून के मुताबिक नहीं है। कोर्ट ने चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को एक लाख रुपए के मुचलके पर रिहा करने के आदेश दिए।

CBI ने चंदा और दीपक दोनों को 23 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद वीडियोकॉन ग्रुप के फाउंडर वेणुगोपाल धूत को भी 26 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने तीनों को 10 जनवरी तक 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा था।

साधना सिंह ने अपने हाथों से NRI को खिलाए छप्पन दुकान के व्यंजन

0

TIO BHOPAL

हॉट डॉग, आलू पेटिस, पानीपूरी, दहीपूरी, पावभाजी जैसे लजीज व्यंजनों का लुत्फ NRI के साथ-साथ CM शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने उठाया। साधना सिंह ने अपने हाथों से NRI को लजीज व्यंजन खिलाए।

ये लजीज व्यंजन थे इंदौर की छप्पन दुकान के। रविवार को NRI को यहां अपने होस्ट के साथ यहां आए। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान उनकी पत्नी साधना सिंह, मंत्री तुलसी सिलावट, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा सहित कई नेता भी यहां मौजूद रहे।

व्यंजनों का उठाया आनंद, अपने हाथों से खिलाया

छप्पन दुकान पर NRI के साथ ही सीएम व राजनेताओं ने छप्पन दुकान के व्यंजनों इसमें मुख्य रूप से पावभाजी, पानीपुरी, दहीपुरी, आलु पेटिस, जॉनी हॉट डाग, रबड़ी, गजक सहित मिठाईयों का आनंद उठाया। यहां पर अतिथि देवो भव: का नजारा भी देखने को मिला। यहां पर सीएम की पत्नी साधना सिंह ने अपने साथ बैठे NRI को अपने हाथों से इन व्यंजनों को खिलाया। वहीं NRI ने भी उन्हें अपने हाथों से ये व्यंजन टेस्ट कराए।

NRI का सीएम ने किया सम्मान, गदगद हुए

छप्पन दुकान पर आयोजित इस प्रोग्राम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने हाथों से NRI का सम्मान किया। उन्हें अंगवस्त्र पहनाए और गुलाब का फूल दिया। म्यांमार से आए मो.हुसैन औरंगाबादी ने कहा – इंदौर आकर बहुत अच्छा लगा। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि मुख्यमंत्री उन्हें पर्सनली मिले और उनका स्वागत किया। ये बहुत ही रेयर और इंपॉर्टेंट इवेंट है। म्यांमार से आए रवि शंकर ने कहा कि इंदौर के बारे में सुनकर वे यहां आना चाहते थे। यहां कहीं जगह देखी है। यहां सभी मदद करने में भी अच्छे है।

यूएस से आए सौरभ ने कहा कि उन्होंने यहां कॉफी पी। पटैटो ट्विस्टर भी ट्राय किया। यहां पर दुकानदारों का भी व्यवहार अच्छा लगा। मंदिर में भी हमें वीआईपी दर्शन करने को मिला। हर जगह सफाई देखने को मिली। इंदौर जैसी क्लीन सिटी मैंने कहीं नहीं देखी।

इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आज दूसरा दिन है। खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निर्धारित समय से देरी से इंदौर पहुंचे। उन्हें सुबह 10 बजे आना था। वे करीब 11 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड हुए। PM यहां से ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। PM ने यहां गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली और सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी को रिसीव किया। PM स्वतंत्रता संग्राम में ‘प्रवासी भारतीयों के योगदान’ पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

दोपहर 1 बजे से लंच होगा। इसे PM खुद होस्ट करेंगे। लंच में 102 गेस्ट शामिल होंगे। इनमें गुयाना से राष्ट्रपति सहित 4, सूरीनाम के राष्ट्रपति सहित 5, ऑस्ट्रेलिया से जेनेटा मस्केरेन्हैंस,पनामा से 3, मलेशिया से 2, मॉरीशस से 7, UK से मेयर ऑफ साउथ वॉक सुनील चोपड़ा, 24 पेनलिस्ट और 27 प्रवासी भारतीय सम्मान लेने वाले शामिल होंगे।

इनके अलावा केंद्रीय मंत्री एस जयशंकर, मनसुख मांडविया, वी. मुरलीधरन, मीनाक्षी लेखी, राजकुमार रंजन सिंह, विदेश सचिव विनय क्वात्रा सहित 10 और मप्र से राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, डीजीपी, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सांसद शंकर लालवानी, एसीएस मोहम्मद सुलेमान और दो फ्रेंड्स ऑफ MP के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

जंबूरी मैदान में डटा करणी सेना परिवार: रात में मंच पर 50 लोग ही सोए, सुबह से भीड़ फिर बढ़ना शुरू

0

TIO BHOPAL

आर्थिक आधार पर आरक्षण, बिना जांच एट्रोसिटी एक्ट में गिरफ्तारी रोकने समेत 21 मांगों को लेकर भोपाल के जंबूरी मैदान पर करणी सेना परिवार का महा आंदोलन आज दूसरे दिन भी जारी है। आयोजकों का दावा है कि आंदोलन के पहले दिन रविवार दोपहर ढाई लाख लोग जुटे। रात में मंच पर 50 लोग ही सोए।

मंच के सामने बैठकर आंदोलनकारियों को समर्थन कर रहीं 20 से ज्यादा महिलाओं ने भी रात 2 बजे जंबूरी मैदान छोड़ दिया। महिलाएं प्राइवेट गाड़ियों से अस्थाई रूप से मैदान छोड़कर चली गईं। हालांकि, मैदान में डेढ़ सौ से ज्यादा कार, मैजिक, ट्रक और दूसरे वाहन खड़े हैं। आज सुबह भीड़ फिर बढ़ना शुरू हो गई है। सुबह 8 बजे तक 200 से 250 लोग मैदान पर आ गए।

करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर समेत 5 कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। कुछ कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह आंदोलन दिल्ली के किसान आंदोलन की तरह होगा।

विधानसभा घेराव टाला

करणी सेना परिवार ने मांगें नहीं मानने पर विधानसभा घेराव की चेतावनी दी थी। बाद में प्रशासन के अधिकारियों ने उनसे बातचीत का समय मांगा। इसके बाद प्रस्तावित विधानसभा घेराव टाल दिया गया है। विधानसभा घेराव की चेतावनी के बाद वहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आंदोलनकारी अपने साथ कंबल और गद्दे साथ लेकर आए। जीवन सिंह ने मंच से कहा कि जिसे जाना हो वो खुशी से जा सकता है, लेकिन कहीं भी तोड़फोड़ और उद्दंडता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने किसी भी तरह की हिंसा नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

आंदोलनकरारी अगले 5 से 10 दिन की जरूरत का राशन पानी लेकर भोपाल आए हैं। आंदोलनकारियों ने दावा करते हुए कहा कि यह आंदोलन दिल्ली के किसान आंदोलन के जैसा रहेगा। हम यहां से खाली हाथ जाने वाले नहीं है। हेमंत राजपूत अपने 15 साथियों के साथ हरदा के खिरकिया से आए हैं। वह बताते हैं कि 8 दिन का राशन साथ लेकर आए हैं। आंदोलन लंबा चलेगा। केवल हरदा से 500 से 700 लोग अलग – अलग गाड़ियां लेकर आएं हैं। हम मैदान से तभी वापस लौटेंगे, जब सरकार हमारी मांगे पूरी किए जाने की आदेश जारी कर देगी। इस दौरान हेमंत पूड़ी तलते रहे और उनके साथी पूड़ी बेलने और लोई बनाने में जुटे रहे। नजदीक ही बिछाए गए फर्श पर ग्रुप के लोग पंगत में बैठकर खाना खाते रहे।

आंदोलन में मंदसौर से कुंदन सिंह सोलंकी ट्रक से आए हैं। वह अपने ट्रक में 40 आंदोलनकारियों को साथ लाए हैं। उन्होंने बताया कि ट्रक में रजाई, गद्दों के अलावा खाने के लिए 15 दिन की जरूरत का राशन भी लाए हैं। मंदसौर के कटलार गांव से आए राजेंद्र सिंह 40 साथियों के साथ आंदोलन में शामिल होने भोपाल आए हैं। साथ में 3 दिन का राशन लेकर आया हूं। संगठन की दूसरी टीम अगले 8 दिन के राशन की व्यवस्था कर रही है। हमने आंदोलन को लंबा चलाने के लिए ग्रुप को अलग-अलग टीम में बांटा हुआ है। हमारी टीम, आंदोलन में शामिल हो रही है। दूसरी टीम राशन की व्यवस्था कर रही है।

वह कहते हैं कि अभी यह आंदोलन की शुरूआत है। अगर मांगे नहीं मानी गई, तो किसान और स्टूडेंट भी इस आंदोलन में जुडेंगे। यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स से हम लोग लगातार बात कर रहे हैं। हम जंबूरी मैदान खाली नहीं करने वाले। जब तक मांग पूरी नहीं होगी। हम शांति से मैदान में बैठेंगे। सरकार , मैदान खाली कराने के लिए अगर मारना चाहती है, तो मारे।

फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाला गिरफ्तार

0

TIO NEW DELHI

न्यूयॉर्क से आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने आरोपी शंकर मिश्रा को 42 दिन बाद बेंगलुरु से पकड़ा गया है। घटना पिछले साल 26 नवंबर की है। आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। मिश्रा एक इंटरनेशनल कंपनी में काम करता था। इस मामले के बाद कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया है।

पुलिस ने आरोपी शंकर मिश्रा के पिता श्याम मिश्रा को भी नोटिस दिया है। वो कह रहे हैं कि मेरे बेटे पर लगाए गए आरोप फर्जी हैं। पीड़ित ने मुआवजा मांगा था, हमने वो भी दे दिया, फिर पता नहीं क्या हुआ। शायद महिला की मांग कुछ और रही होगी जो पूरी नहीं हो सकी, इसीलिए वह नाराज है। मुमकिन है कि उसे ब्लैकमेल करने के लिए ऐसा किया जा रहा हो।

आरोपी के पिता बोले- बेटा थका हुआ था
आरोपी के पिता ने कहा कि शंकर थका हुआ था। वह दो दिनों से सोया नहीं था। फ्लाइट में उसे ड्रिंक दी गई थी, जिसे पीकर वह सो गया। जब वह जागा तो एयरलाइन स्टाफ ने उससे पूछताछ की। मेरा बेटा सभ्य है और ऐसा कुछ नहीं कर सकता। उधर, पुलिस ने एअर इंडिया के स्टाफ को शनिवार सुबह 10.30 बजे के लिए दूसरा समन जारी किया है। पहले दिल्ली पुलिस ने विमान के स्टाफ को शुक्रवार के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन फ्लाइट का स्टाफ हाजिर नहीं हुआ।

आरोपी की नौकरी गई
उधर, आरोपी शंकर मिश्रा को वेल्स फार्गो एंड कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी ने कहा- हम प्रोफेशनल बिहेवियर के हायर स्टैंडर्ड पर काम करते हैं। हमारे कर्मचारी की ऐसी हरकत माफी के काबिल नहीं है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया था और उसके गायब होने की जानकारी वेल्स फार्गो कंपनी के अमेरिका स्थित कानूनी विभाग को भेजी थी।

मुंबई में आरोपी के घर सिर्फ मेड मिली
उधर, मुंबई में कुर्ला स्थित आरोपी के घर पर शुक्रवार को दिल्ली पुलिस पहुंची। यहां पुलिस को आरोपी और उसका परिवार नहीं मिला। घर पर काम करने वाली मेड संगीता मिली। उसने बताया कि इस घर में 3 बच्चे एक महिला के साथ रहते हैं। वह परिवार के सदस्यों का नाम नहीं जानती, लेकिन लास्ट नेम मिश्रा है।

इसके जवाब में आरोपी पीड़ित का शुक्रिया करता है और आरोपी पीड़ित महिला को जल्द से जल्द पैसे देने की बात करता है। वह माफी मांगते हुए कहता है कि आइंदा ऐसी हरकत कभी नहीं होगी।

फिर 28 नवंबर को आरोपी पीड़ित महिला को बताता है की उनके कपड़े साफ-सफाई के लिए भेजे गए हैं जो उन्हें अगले दिन लौटा देगा। इसके बाद कहता है की वह उन्हें 10 हजार रुपए ट्रांसफर कर रहा है। पीड़ित महिला पैसे मिलने की पुष्टि करती है और आरोपी से बेंगलुरु पहुंचने की बात कहती है।

आरोपी महिला से कहता है की वह उनसे जुड़ी तमाम चीजों को रविवार तक उन तक पहुंचा देगा। इसके बाद दोनों के बीच चार दिसंबर को दुबारा चैट होती है, जिसमें आरोपी द्वारा महिला के घर कुरियर पहुंचाया जाता है।

अगले ही दिन यानी 5 दिसंबर को महिला के मोबाइल फोन से आरोपी के फोन पर एक और मैसेज जाता है, जो महिला की बेटी भेजती है। इस मैसेज में बताया जाता है की पीड़ित महिला पूरी घटना से सदमे में है। परिवार बेहद नाराज है। पीड़ित महिला की बेटी कहती है की मामले की भरपाई पैसों से नहीं होगी और 15 हजार रुपए आरोपी को लौटा देती है।

आरोपी के पिता बोले- महिला की डिमांड ज्यादा थी
आरोपी शंकर मिश्रा के पिता श्याम मिश्रा ने कहा है कि ये पूरा केस झूठा है। महिला ने पैसे की डिमांड की थी, उसे दिया भी गया था, लेकिन शायद उसकी जो डिमांड थी, वो पूरी नहीं हुई, इसलिए उसने ऐसा आरोप लगा दिया। हम भी अपने बेटे से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। वो कहां है, हमें पता नहीं है। मेरा बेटा ऐसा कुछ कर भी नहीं सकता है।

DGCA ने हथकड़ी जैसी डिवाइस की सिफारिश की
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA ) ने फ्लाइट्स में यात्रियों पर पेशाब करने की घटनाओं को अपमानजनक शारीरिक हिंसा की श्रेणी में माना है। DGCA ने ऐसे अनियंत्रित यात्रियों को कंट्रोल करने के लिए फ्लाइट में हथकड़ी जैसे डिवाइस की सिफारिश की है, जिससे क्रू मेंबर्स उनकी हरकतें रोक सकें। भारत में एयर एशिया जैसी कुछ एयरलाइंस इसे एयरक्राफ्ट केबिन में रख रही हैं।

26 नवंबर को हुई थी घटना
एअर इंडिया की फ्लाइट में सवार एक व्यक्ति ने बिजनेस क्लास में सफर कर रही बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दी थी। घटना पिछले साल 26 नवंबर की है। इस घटना पर एयरलाइन ने कोई एक्शन नहीं लिया। बुजुर्ग महिला ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन से शिकायत की, तब जाकर एयरलाइन के अफसर एक्टिव हुए और दिल्ली पुलिस में FIR कराई।

धंस रहे जोशीमठ में हालात बदतर, 600 परिवार शिफ्ट होंगे

0

TIO उत्तराखंड
उत्तराखंड के जोशी मठ में जमीन धंस रही है। 561 घरों में दरारें आ गई हैं। इसके बावजूद NTPC के हाइडल प्रोजेक्ट की सुरंग और चार धाम ऑल-वेदर रोड (हेलंग-मारवाड़ी बाइपास) का काम रोका नहीं गया है। ये हाल तब है, जब सरकार ने इन पर तत्काल रोक लगा दी थी। इसके बाद कागजों पर काम बंद हो गया, लेकिन मौके पर बड़ी मशीनें लगातार पहाड़ खोद रही हैं।

इधर, जोशीमठ में लगातार भूजल रिसाव हो रहा है। हालात बदतर होते जा रहे हैं। 50 हजार की आबादी वाले शहर का दिन तो कट जाता है, लेकिन रात ठहर जाती है। लोग कड़ाके की ठंड में घर के बाहर रहने को मजबूर हैं। उन्हें डर लगा रहता है कि घर कभी भी ढह सकता है। सबसे ज्यादा असर जोशीमठ के रविग्राम, गांधीनगर और सुनील वार्डों में है। यह शहर 4,677 वर्ग किमी में फैला है।

  • जोशीमठ के 561 घरों में दरारें आ गई हैं। सिंगधार वार्ड में शुक्रवार शाम एक मंदिर ढह गया।
  • शुक्रवार देर रात तक 50 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।
  • केंद्र सरकार ने NTPC तपोवन-विष्णुगढ़ जल विद्युत परियोजना और हेलंग बाईपास का काम अगले आदेश तक रोक दिया है।
  • प्रशासन और राज्य आपदा प्रबंधन के अधिकारियों समेत विशेषज्ञों की एक टीम ने जोशीमठ में प्रभावित क्षेत्रों में डोर-टु-डोर सर्वे शुरू किया है।

6 महीने तक घरों का किराया देगी राज्य सरकार
उत्तराखंड के CM पुष्कर धामी शनिवार को जोशीमठ जाएंगे। धामी ने शुक्रवार को हाई लेवल मीटिंग में डेंजर जोन को तत्काल खाली कराने और प्रभावित परिवारों के लिए सुरक्षित जगह पर बड़ा पुनर्वास केंद्र बनाने का आदेश दिया था। वहीं, खतरनाक मकान में रह रहे 600 परिवारों को तत्काल शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे।

सरकार ने उन परिवारों को किराए के मकान में जाने को कहा है, जिनके घर रहने लायक नहीं हैं या क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सरकार उन्हें किराये के तौर पर हर महीने 4 हजार रुपए देगी। यह राशि 6 अगले महीने तक CM रिलीफ फंड से मुहैया कराई जाएगी।

पहला: NTPC की हाइडल प्रोजेक्ट की सुरंग और चारधाम ऑल-वेदर रोड निर्माण को इन हालात के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। सुरंग में मलबा घुस गया था। अब सुरंग बंद है। प्रोजेक्ट की 16 किमी लंबी सुरंग जोशीमठ के नीचे से गुजर रही है। वैज्ञानिकों का कहना है कि संभवत: सुरंग में गैस बन रही है, जो ऊपर की तरफ दबाव बना रही है। इसी कारण जमीन धंस रही है।

दूसरा: जोशीमठ का मोरेन पर बसा होना।

जमीन धंसने से क्या हो रहा है?

  • मकानों में दरारें आ गईं: जोशीमठ अलकनंदा नदी की ओर खिसक रहा है। जद में सेना की ब्रिगेड, गढ़वाल स्काउट्स और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की बटालियन भी है।
  • जोशीमठ का वजूद ही मिट सकता है: भूगर्भ वैज्ञानिकों ने चेताया है कि तत्काल निर्णायक कदम नहीं उठाया तो बड़ी आपदा आ सकती है। जोशीमठ का वजूद ही मिट सकता है।
  • सबसे ज्यादा रविग्राम वार्ड के घरों में दरारें: जोशीमठ में कुल 561 घरों-दुकानों में जमीन धंसने के बाद दरारें मिलने की जानकारी सामने आई है। इनमें सबसे ज्यादा प्रभावित 153 घर रविग्राम वार्ड के हैं। गांधीनगर वार्ड में 127, मारवाड़ी वार्ड में 28, लोअर बाजार वार्ड में 24, सिंहधर वार्ड में 52, मनोहर बाग वार्ड में 71, अपर बाजार वार्ड में 29, सुनील वार्ड में 27 और 50 परसारी के मकान-दुकानों में दरारें दर्ज की गई हैं।

सम्मेद शिखर के लिए एक और जैन मुनि ने अपने प्राण त्याग दिए

0

TIO JAIPUR
जैन तीर्थस्थल सम्मेद शिखर के लिए एक और जैन मुनि ने अपने प्राण त्याग दिए। गुरुवार देर रात 1 बजे मुनि समर्थ सागर का निधन हो गया। चार दिन में ये दूसरे संत हैं, जिन्होंने अपनी देह त्याग दी। शुक्रवार सुबह जैसे ही संत के देह छोड़ने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में जैन समुदाय के लोग मंदिर पहुंचने लगे।

संत की डोल यात्रा संघीजी मंदिर से विद्याधर नगर तक निकाली गई। इस मौके पर जैन संत शशांक सागर ने कहा कि जब तक झारखंड सरकार सम्मेद शिखर को तीर्थ स्थल घोषित नहीं करेगी तब तक मुनि ऐसे ही बलिदान देते रहेंगे।

दरअसल, जयपुर के सांगानेर स्थित संघीजी दिगम्बर जैन मंदिर में समर्थसागर जी तीन दिन से आमरण अनशन कर रहे थे। बता दें कि सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने के विरोध में इसी मंदिर में जैन मुनि सुज्ञेयसागर महाराज ने 3 जनवरी को प्राण त्यागे थे।

मंदिर में आचार्य सुनील सागर महाराज प्रवास पर हैं और उनके सानिध्य में ही मुनि समर्थसागर काे जैन रीति-रिवाजों के साथ आज समाधि दे दी गई।

मध्यप्रदेश के रीवा में एक ट्रेनी विमान क्रैश हो गया

0

TIO रीवा

मध्यप्रदेश के रीवा में एक ट्रेनी विमान क्रैश हो गया। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई, जबकि दूसरा ट्रेनी पायलट गंभीर है। हादसा गुरुवार रात करीब 11.30 बजे से 12 के बीच का है। प्लेन मंदिर के शिखर से जा टकराया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कोहरा बताया जा रहा है। घटना रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र के उमरी गांव की है। उमरी हवाई अड्डे में फाल्कन कंपनी ट्रेनिंग देती है।

लोग घबराकर बाहर आ गए

रीवा हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां पायलट ट्रेनिंग सेंटर में फाल्कन एविएशन ट्रेनिंग एकेडमी ​​​​​प्रशिक्षुओं को ट्रेनिंग देती है। रात 11.30 पायलट कैप्टन विमल कुमार (54) बिहार के पटना के रहने वाले छात्र सोनू यादव (22) को ट्रेनिंग दे रहे थे। तभी उनका प्लेन मंदिर से जा टकराया। इस दौरान जोरदार धमाका हुआ। प्लेन का मलबा चारों और बिखर गया। इस इलाके में घरों में सो रहे लोग दहशत में बाहर निकल आए। कैप्टन विमल राजस्थान के रहने वाले थे।

घायल को रीवा में भर्ती कराया

रीवा एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि फाल्कन एविएशन एकेडमी का प्लेन रात 11.30 से पौने 12 बजे के बीच चोरहटा थाना अंतर्गत दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इस विमान में दो लोग सवार थे, जिसमें ट्रेनिंग दे रहे पायलट की मौत हो गई है। एक अन्य व्यक्ति घायल हैं, जिनको मेडिकल कॉलेज रीवा में भर्ती कराया गया है। घटना के आसपास के एरिया को सुरक्षित कर आगे की जांच कराई जा रही है, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।

इंडिगोस एयरलाइंस ने वृद्धाश्रमों में जाकर कई तरह के बांटे उपहार

0

भोपाल TIO

पिछले दिनों इंडिगोस एयरलाइंस ने वृद्धाश्रमों में जाकर कई तरह के उपहार बांटे और वृद्धजनों के साथ काफी समय गुजारा। इंडिगो एयरलाइंस समय-समय पर इस तरह क कार्य करती रहती है।

इस अवसर पर वृद्ध आश्रम के वृद्धजन एयरलाइंस के लोगों को अपने बीच पाकर काफी प्रसन्न थे और दोबारा मिलने के बाद अनेकों खुशियां बांटकर गए।

उर्वशी रौतेला की मां ने ऋषभ के लिए मांगी दुआ

0

TIO NEW DELHI

30 दिसंबर की सुबह ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हो गया। खबर सामने आने के बाद से ही फैंस से लेकर सेलेब्स तक उनके जल्द से जल्द रिकवर होने की दुआ कर रहे हैं। बीते दिनों उर्वशी रौतेला ने भी पोस्ट साझा कर उनके ठीक होने की दुआ की थी, जिसके बाद वो काफी में सुर्खियों थी। इसी बीच अब उर्वशी की मां मीरा रौतेल ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर ऋषभ पंत के जल्द ठीक होने की दुआ मांगी है। मीरा के इस पोस्ट के बाद यूजर्स उन्हें तसल्ली दे रहे हैं कि उनके दामाद जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

आप सभी लोग प्रार्थना करें- मीरा

ऋषभ पंत की फोटो शेयर करते हुए मीरा रौतेला ने लिखा- ‘सोशल मीडिया की अफवाह एक तरफ और आपका स्वस्थ होकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन करना दूसरी तरफ। सिद्धबली बाबा आप पर विशेष कृपा करें। आप सभी लोग भी प्रार्थना करें, गॉड ब्लेस यू ऋषभ पंत।’

MP में छाया घना कोहरा, नौगांव सबसे ठंडा

0

TIO BHOPAL

मौसम के करवट बदलते ही प्रदेश भर में लोगों को इस सीजन में पहली बार ठिठुरन का अहसास हुआ। आज भी भोपाल समेत कई जिलों में घना कोहरा रहा। प्रदेश में सबसे ठंडा नौगांव (छतरपुर) रहा। यहां रात का तापमान 6.2 रिकॉर्ड हुआ। सीधी, खंडवा, खरगोन, बैतूल, नर्मदापुरम, रीवा, सतना को छोड़ प्रदेश के बाकी सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा है। ठंड की वजह से कुछ जिलों में स्कूल टाइमिंग भी बदल दी गई है।

मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन ने बताया कि अगले दो दिन तक इसी तरह का मौसम रहेगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़त होगी, लेकिन तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। इधर, मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों जैसे जबलपुर, नर्मदपुरम, बैतूल, पचमढ़ी, भोपाल इंदौर में कहीं-कहीं बादल और हल्की बारिश हो सकती है।

यहां स्कूल टाइमिंग बदली
कड़ाके की ठंड की वजह से कई जिलों में स्कूल टाइमिंग बदली गई है। सागर में सुबह 9.30 बजे स्कूल लगेंगे। रीवा में 5th क्लास तक के स्कूल सुबह 10.30 बजे से लगेंगे। भिंड में एक हफ्ते पहले ही स्कूल टाइम सुबह 10.30 बजे किया जा चुका है।

इस कारण अचानक गिरा तापमान

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पश्चिम से आने वाली हवाओं के स्ट्रांग और नमी के कारण हिमालय में बर्फबारी हुई है। इससे मैदानी इलाकों में ठंडी और नमी भरी हवाएं चलने से तापमान में तेजी से गिरावट हुई। हवाओं की स्पीड कम रहने के कारण प्रदेश के कई इलाकों में कोहरा देखा गया। हवाओं की गति तेज होने से लुधियाना, हिसार और पूर्णिया में 25-25 मीटर तक विजिबिलिटी रही, जबकि भोपाल के अलावा चंडीगढ़, अंबाला, भिवानी, करनाल, भागलपुर और मंडी में दृश्यता 50-50 मीटर तक रही। इन इलाकों में सबसे ज्यादा कोहरा देखा गया।