पाक मंत्री ने दिखाई बेशर्मी, चंद्रयान 2 मिशन को लेकर कही ये बेहूदी बात

0
262

इस्लामाबाद

भारत महत्वाकांक्षी चंद्रयान 2 मिशन के जरिये अंतिम क्षणों में इतिहास के पन्नों से नाम दर्ज कराने से भले ही चूक गया हो लेकिन इस प्रोजेक्ट को लेकर दुनियाभर में भारतीय वैज्ञानिकों की जमकर तारीफ की जा रही है। इस बीच भारत के खिलाफ एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से जहर उगला गया है। पाकिस्तान के विज्ञान और तकनीकी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने Twitter के जहिये अपनी बेहुदगी एक बार फिर दिखाई है।

फवाद आलम ने ट्वीट करते हुए कहा कि “जो काम आता नहीं पंगा नहीं लेते ना…डियर ‘Endia’ ” इसके बाद आलम ने एक भारतीय यूजर के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि ‘सो जा भाई मून की बजाय मुंबई में उतर गिया खिलौना।’

भूटान के प्रधानमंत्री कर चुके हैं भारत की तारीफ

पाकिस्तान के मंत्री एक तरफ जहां भारत के खिलाफ बेहुदगीभरा बयान दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शरिंग ने चंद्रयान 2 मिशन को लेकर भारत और उसके वैज्ञानिकों की खुलकर तारीफ की है। उन्होनें कहा कि हमें आज भारत और उनके वैज्ञानिकों पर गर्व महसूस हो रहा है।

चंद्रयान 2 पर थी दुनियाभर की नजर

चंद्रयान 2 की अंतिम क्षणों में मिली असफलता की वजह से पाकिस्तान बेहुदगी पर उतरते हुए भारत को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहा है। वहीं दूसरी ओर दुनियाभर की स्पेस एजेंसी भारत की इस कवायद का लोहा मान रही हैं। यही वजह है कि इस मिशन को लेकर दुनियाभर के वैज्ञानिकों की इस पर लगातार नजर बनी हुई थी।