जबलपुर। जबलपुर के नजदीक कार एक्सीडेंट में 3 लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में 2 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। सभी एक ही परिवार के थे। ये परिवार छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव का रहने वाला था। दुर्घटना में 3 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें जबलपुर में एडमिट कराया गया है।
जबलपुर के नजदीक जबलपुर-सिहोरा बायपास पर दर्दनाक सड़क हादसे ने 3 लोगों की जान ले ली। यहां एक ट्रक ने सामने से आ रही कार में जबरदस्त टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में 6 लोग सवार थे। उनमें से 3 की वहीं मौत हो गयी। बाकी 3 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। तीनों को तत्काल जबलपुर रैफर किया गया। यहां उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के नाम -कौसर अली (42 वर्ष), शकीरा बनो (35) और आहिर अली (5 वर्ष) हैं। घायलों में नसरीम बानो (38 वर्ष), हिना कौसर (34 वर्ष) और शना कौसर (12 वर्ष) शामिल हैं।
पीड़ित परिवार छिंदवाड़ा के जुन्नार देव का रहने वाला था। इनकी पहचान जुन्नार देव के गुड़ी बस स्टैंड इलाके में रहने वाले अली परिवार के तौर पर हुई है। ये लोग उत्तर प्रदेश के फतेहरपुर में एक पारिवारिक शादी में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते वक्त ये हादसा हो गया।