उत्तराखंड में भूकंप के झटके से लोगों में दहशत, घर से बाहर निकले लोग

0
323

देहरादून

उत्तराखंड में आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी जिले में इसकी तीव्रता 3.1 मापी गई। हालांकि भूकंप से कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन दहशत के चलते लोग घरों से बाहर आ गए।

यह झटके उत्तरकाशी के आसपास के क्षेत्रों में भी महसूस किए गए। उत्तरकाशी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि भूकंप के झटके मामूली थे।