पूर्व पीएम के स्वास्थ्य के लिए लोग कर रहे कामना, अजमेर दरगाह में चढ़ाई चादर

0
760

अजमेर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत इस समय नाजुक है। पूरा देश उनके लिए दुआ कर रहा है। इसी कड़ी में हजरत ख्वाजा मोइनिद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पर चादर चढ़ाई गई और अटल जी के स्वास्थ्य के लिए दुआ मांगी गई। दरअसल अटल जी के व्यक्तित्व के आगे ना कोई धर्म था ना कोई संप्रदाय था और ना ही कोई समाज था।
People wishing for health of former PM, climbing sheet in Ajmer Dargah
आज अटल बिहारी वाजपेयी एम्स में भर्ती हैं। एम्स द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर गुरुवार सुबह ही बुलेटिन जारी किया गया और बताया गया की उनकी हालत पहले जैसे ही नाजुक बनी हुई है। हर कोई अपने-अपने स्तर से अटल जी के ठीक होने की दुआ कर रहा है। कोई हवन कर रहा तो कोई चादर चढ़ा रहा है।

इसी कड़ी में अजेमर शरीफ दरगाह में बेहद आस्था रखने वाले वाजपेयी के लिए हजरत ख्वाजा मोइनिद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में खास दुआ की जा रही है। दरगाह के खादिम हाजी सैय्यद इरफान चिश्ती की अगुवाई में अन्य खादिमों ने विशेष खिदमत के वक्त दरबार में अटल जी के जल्द स्वस्थ होने के साथ-साथ लंबी उमर की दुआ मांगी।

वाजपेयी के स्वास्थ्य के लिए अकीदतमंद ख्वाजा साहब की दरगाह में दुआ में हाथ उठे हुए हैं। खादिमों को उम्मीद है कि अटल बिहारी वाजपेयी जिस तरह ख्वाजा साहब के सालाना उर्स में अपनी चादर भेज कर हाजरी लगवाते थे ठीक उसी तरह अब जल्द वो स्वस्थ होकर अजमेर हाजरी के लिए भी आएंगे। दरगाह के जन्नती दरवाजा पर दुआ मांगी गई। जिसमें जायरीन और खादिमों ने शिरकत की।