वर्ल्ड डेस्क
खास बातें
- पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे का आज आखिरी दिन, संयुक्त राष्ट्र महासभा को करेंगे संबोधित।
- पीएम मोदी अब चौथे नंबर पर अपनी बात रखेंगे, पहले सातवें नंबर पर था संबोधन का वक्त।
- प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के बाद बोलेंगे पाक पीएम इमरान खान।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र आम सभा के मंच से शुक्रवार को दुनिया को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी दुनिया को जम्मू-कश्मीर पर लिए गए सरकार के फैसले की जरूरतों के बारे में बताएंगे और आतंकवाद के खिलाफ दुनिया से एकजुट होने का आह्वान करेंगे।
हालांकि, इसका उन्हें बहुत फायदा नहीं मिलेगा क्योंकि संयुक्त राष्ट्र समेत दुनिया की तमाम महाशक्तियां पहले ही कश्मीर को भारत का आंतरिक मामला बता चुकी हैं और इसमें दखल देने से इनकार कर चुकी हैं। भारतीय समय के मुताबिक आज शाम साढ़े छह बजे कार्यक्रम शुरू होगा।
भाषण के लिए पहले पीएम मोदी का सातवां नंबर था लेकिन अब इसमें फेरबदल करके इसे चौथा कर दिया गया है। हर नेता को भाषण के लिए 15 मिनट मिलेंगे। पीएम मोदी अपने भाषण से करीब 20-30 मिनट पहले यूएन पहुंचेंगे। वहीं इमरान खान का भाषण पहले दसवें नंबर पर होना था जिसमें फेरबदल करके अब इसे सातवां कर दिया गया है।
आतंकियों को शरण देने वाले देशों पर हो कड़ी कार्रवाई : भारत
इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि आतंक पर लगाम लगाने के लिए उसे बढ़ावा देने वाले देशों के खिलाफ ठोस कदम उठाना और उनकी जवाबदेही तय करना बेहद जरूरी है। मुरलीधरन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बिना किसी विलंब के तत्काल सीसीआईटी (अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पर व्यापक समझौते) को स्वीकार करने की भी अपील की, जिससे आतंकवाद पर एकजुट तरीके से चोट की जा सके।
सीसीआईटी संधि का प्रस्ताव भारत ने 1996 में संयुक्त राष्ट्र में पेश किया था, लेकिन करीब ढाई दशक बाद भी सभी देश इस पर सहमति नहीं बना सके हैं। इस प्रस्तावित संधि का मकसद सभी तरह के अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद को अपराध के तौर पर चिह्नित करना और आतंकियों व उनके वित्त पोषकों और समर्थकों को वित्त, हथियारों व सुरक्षित ठिकानों से वंचित करना है।

