इटारसी, भोपाल। पुलवामा में हुए आतंकी हमले की घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज इटारसी में होने वाली सभा और कल धार में होने वाली सभा रद्द कर दी गई है। उन्होंने आज और कल के अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रम कैंसल कर दिए हैं।
PM Modi’s meetings in Itarsi and Dhar canceled after terror attack
आतंकी हमले में 44 जवान शहीद हो गए हैं, इसे लेकर प्रधानमंत्री दिल्ली में रक्षा मंत्री, गृहमंत्री और सेना के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक हुई है। खबर है कि इसमें कोई बड़ा फैसला हो सकता है। वे शाम 4:15 पर इटारसी में चुनावी सभा को संबोधित करने वाले थे। इस कार्यक्रम में 50 हजार लोगों को शामिल होना था। वहीं धार में कल उनकी सभा होनी थी।
हमले को पाकिस्तान से संचालित जैश ए मुहम्मद के आत्मघाती दस्ते अफजल गुरु स्क्वाड के स्थानीय आतंकी आदिल अहमद उर्फ वकास ने अंजाम दिया। एनआईए की टीम जांच के लिए पुलवामा जाएगी।

