पुणे। पुणे के भीमा-कोरेगांव में 2 जनवरी को हुई हिंसा के मामले में पुणे पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की मदद से दिल्ली में पुणे पुलिस ने राणा जेकब के अलावा मुंबई और नागपुर से ऐडवोकेट सुरेंद्र गाडगिल और सुधीर धावले को अरेस्ट किया है। इन सभी पर विवादित पर्चे बांटने और हेट स्पीच देने का आरोप है। खासकर धावले को माओवादियों से संबंधों के आरोप में 2011 में भी गिरफ्तार किया गया था।
Police arrested three people involved in Bhima Koregaon violence
तीनों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि भीमा-कोरेगांव में अंग्रेजों के हाथों पेशवा सेना की हार का जश्न मना रहे दलित समुदाय और दक्षिणपंथी समूहों के बीच विवाद होने से भारी हिंसा हुई थी जो पूरे राज्य में फैल गई थी।
राणा जेकब को 2 दिनों की ट्रांजिट रिमांड
दिल्ली पुलिस की मदद से दिल्ली में पुणे पुलिस ने राणा जेकब नाम के शख्स को गिरफ्तार किया। जेकब को बुधवार को ही दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास से आपराधिक सामग्री भी बरामद की गई है।
उन्हें 8 जून को पुणे के लोकल कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। जेकब के अलावा मुंबई और नागपुर से भी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में एक ऐडवोकेट सुरेंद्र गाडगिल और सुधीर धावले हैं। तीनों के ऊपर विवादित पर्चे बांटने और हेट स्पीच देने का आरोप है। उधर, जेकब ने खुद को फंसाए जाने का दावा किया है।