अमृतसर(पंजाब)
पंजाब के अमृतसर में राजासांसी विधानसभा हलका के पोलिंग स्टेशन नंबर-123 में दोबारा मतदान हो रहा है। वोटरों को एक सर्टिफिकेट भी दिया जा रहा है।
जिला चुनाव अधिकारी शिव दुलार सिंह ढिल्लों ने राजासांसी विधानसभा हलका के पोलिंग स्टेशन नंबर-123 में दोबारा मतदान के आदेश जारी किए थे। चुनाव अधिकारी ने बताया कि पोलिंग स्टेशन पर स्थापित वेब कास्ट कैमरे से जानकारी मिली है कि इस पोलिंग स्टेशन पर चुनावी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है।
वोट प्राइवेसी का उल्लंघन हुआ है। वोटर कंपार्टमेंट में एक से अधिक व्यक्ति देखे गए हैं। हालांकि इस संदर्भ में किसी भी राजनीतिक पार्टी ने कोई शिकायत नहीं की थी, लेकिन पूरा मामला राज्य चुनाव अधिकारी के संज्ञान में लाया गया था। मुख्य चुनाव अधिकारी ने इस बूथ का चुनाव रद्द कर दिया है। बूथ में कोई झगड़ा नहीं हुआ था लेकिन वोट देने की गोपनीयता भंग हुई थी।

