प्रज्ञा ठाकुर पर कांग्रेस का तंज-जिन पर संगीन आरोप, वो देश की रक्षा क्या करेंगी!

0
371

TIO भोपाल

 भोपाल से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Singh Thakur) को रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) की संसदीय समिति में शामिल किया गया है. इस कमेटी की अगुवाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) कर रहे हैं. रक्षा समिति में प्रज्ञा ठाकुर को शामिल करने पर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) कांग्रेस में तीखी प्रतिक्रिया हुई है. प्रदेश के एक मंत्री ने यहां तक कह दिया कि जिन पर संगीन आरोप लगे हों वो क्या देश की रक्षा करेंगी.

भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर को केंद्रीय रक्षा समिति की सदस्य बनाए जाने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने आपत्ति जताई है. प्रदेश के PWD मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने केंद्र सरकार के इस फैसले पर बड़ा हमला बोला. वर्मा ने कहा-जिन पर ब्लास्ट में शामिल होने के आरोप लगे हों,जिनके ऊपर सुनील जोशी की हत्या का मुकदमा चला था, वो क्या देश की रक्षा करेंगी. सज्जन सिंह वर्मा ने कहा-देखते हैं प्रज्ञा ठाकुर कितनी रक्षा करती हैं.