पणजी। मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद गोवा का सियासी संकट गहरा गया है। कांग्रेस सरकार बनाने का दावा कर चुकी है, वहीं भाजपा को अब नए सीएम की तलाश में जुटना पड़ा है। दोनों पक्षों में बैठकों का दौर जारी है। माना जा रहा है कि भाजपा आज शाम तक नए मुख्यमंत्री का ऐलान कर सकती है। प्रमोद सावंत का नाम सबसे आगे है।
Pramod Sawant can become Chief Minister of Goa
– प्रमोद सावंत गोवा के नए सीएम बन सकते हैं। भाजपा के गोवा प्रभारी नितिन गडकरी पणजी में हैं और लगातार बैठकें कर रहे हैं।
– मनोहर पर्रिकर गोवा में एक गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे थे, जिसमें भाजपा के साथ गोवा फॉरवर्ड पार्टी, एमजीपी और निर्दलीय शामिल रहे।
– चर्चा थी कि कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम दिगंबर कामत को भाजपा सीएम बना सकती है, हालांकि कामत ने इन खबरों का खंडन किया है। बकौल कामत, गोवा का सीएम बनने के लिए उन्हें भाजपा से अब तक कोई आॅफर नहीं मिला है।

