एमपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी

0
250

TIO भोपाल

मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन (MPPC) में पूरे घर के बदल डालूंगा की तर्ज पर ऊपर से नीचे तक सब बदलने की तैयारी है. अब तक यहां राहुल गांधी (RAHUL GANDHI)का फॉर्मूला चल रहा था लेकिन जब राजनीतिक समीकरण बदले तो फॉर्मूला भी बदला जा रहा है. अब सोनिया गांधी फार्मूला (SONIA GANDHI)लागू होगा. ऑल इंडिया कांग्रेस पार्टी ने पीसीसी से जुड़े विभागों के दोबारा गठन के लिए सर्कुलर जारी कर दिया है.

पुराने सर्कुलर से नया बदलाव

कांग्रेस अध्यक्ष बदला औऱ हालात बदले तो संगठन में भी ऊपर से नीचे तक बदलाव की ज़रूरत महसूस की जाने लगी. राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष की कमान छोड़ने के बाद अब पार्टी में सोनिया गांधी फ़र्मूला अपनाने की तैयारी शुरू हो गई है. इसके लिए बकायदा पुराना सर्कुलर जारी कर पीसीसी को संगठन में बदलाव करने के निर्देश जारी हुए हैं. एआईसीसी के तरफ से जारी दिशा-निर्देशों के तहत पीसीसी से लेकर डीसीसी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का स्ट्रक्चर क्या होगा इसके बारे में साफ व्यवस्था है. सबके पद और संख्या तय कर दी गई है.

AICC स्तर पर
1 चेयरपर्सन, 5 वाइस चेयरपर्सन, 6 नेशनल कॉर्डिनेटर्स,4 रीजनल कॉर्डिनेटर,15 मैंम्बर शामिल हैं.
PCC स्तर पर

1 चेयरपर्सन, 3 वाइस चेयरपर्सन, 5 स्टेट कॉर्डिनेटर्स,10 मैंम्बर शामिल होंगे
DCC स्तर पर
1 चेयरपर्सन,2वाइस चेयरपर्सन, 3 डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर्स, 5 मेम्बर होंगे
BCC स्तर पर
1 चेयरपर्सन, 1 वाइस चेयरपर्सन, 2 ब्लॉक कॉर्डिनेटर्स, 3 मैंम्बर शामिल हैं
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी को विभागों का दोबारा गठन कर उसमें युवा लीडरशिप को प्रमोट करने और सामाजिक-जेंडर बेस्ड को तव्जजो को देने के लिए कहा गया है.

PCC में अमल शुरू
राहुल गांधी के अध्यक्ष पद छोड़ने के साथ ही पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव कर सोनिया ब्रिगेड तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है. ताकि नयी टीम बनाकर संगठन को मजबूत किया जा सके. एआईसीसी के निर्देश पर पीसीसी ने अमल भी शुरू कर दिया है.