मोदी ने वाराणसी एयरपोर्ट पर शास्त्री की मूर्ति का अनावरण किया, पौधरोपण अभियान की शुरूआत की

0
241

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शनिवार सुबह अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। एयरपोर्ट पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की कांस्य मूर्ति का अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने हरहुआ गांव में पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। इसके तहत 27 लाख पौधे लगाए जाएंगे। दोबारा प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद यह उनका दूसरा बनारस दौरा है। वे यहां पौधरोपण और पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत भी करेंगे।

 

वाराणसी में प्रधानमंत्री भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। वह संगठन को नई ऊर्जा देंगे और नए भारत की संकल्पना को लेकर उद्बोधन भी करेंगे।

इसके बाद पीएम का काफिला बड़ालालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल पहुंचेगा जहां वह भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। यहां संसदीय क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों को आमंत्रित किया गया है। यहां भी पीएम का संबोधन होगा।

प्रधानमंत्री के राजा मानसिंह द्वारा गंगा किनारे बनवाए गए मान महल जाने की संभावना है। वहां पीएम के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मान महल में पीएम वर्चुअल म्यूजियम का अवलोकन करेंगे और औपचारिक शुभारंभ करेंगे।