TIO
31 साल की उम्र में ऑस्ट्रिया की राजकुमार मारिया गलिट्जाइन का निधन हो गया है। ANI के मुतााबिक, उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। साल 2017 में प्रिंसेस मारिया ने भारतवंशी शेफ के साथ शादी की थी। मारिया ने भारतीय शेफ ऋषि रूप सिंह से शादी कर खूब सुर्खियां बटोरी थी। इन दोनों का दो साल का बेटा मैक्सिम भी है। वे अपने परिवार के साथ ह्यूस्टन में रहती थीं। 11 मई को जन्मदिन से ठीक पहले 4 मई, सोमवार सुबह को प्रिंसेस की मौत ह्यूस्टन में हो गई और चार दिन बाद ह्यूस्टन के फोरेस्ट पार्क कब्रिस्तान में उन्हें दफनाया गया था। आइए जानते हैं ऑस्ट्रिया की राजकुमार मारिया गलिट्जाइन के लाइफ से जुड़ी जरूरी बातें-
मारिया क्या काम करती थीं: रिपोर्ट्स के अनुसार, ह्यूस्टन में मारिया इंटीरियर डिजाइनर के तौर पर काम करती थीं। जबकि उनके पति ऋषि रूप सिंह वहां मुख्य शेफ के तौर पर काफी मशहूर थें। बता दें कि राजकुमारी मारिया ब्रुसेल्स, इलिनोइस, ह्यूस्टन व शिकागो में रह चुकी हैं। इसके अलावा वह इन जगहों पर काम भी कर चुकी हैं। प्रिंसेस के ग्रेट ग्रैंडपैरेंट्स ऑस्ट्रिया के अंतिम सम्राट व साम्राज्ञी थे।
मारिया के पति: रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋषि रूप सिंह नेचुरल फूड्स व फूड एंड बेवरेज, प्लानोग्राम, रिटेल और ऑर्गेनिक्स में कुशल हैं। उन्होंने आठ साल से अधिक ह्यूस्टन के एक अन्य रेस्टोरेंट बोहेम (BOHEM) में काम किया है। बता दें कि वह काफी अच्छी कुकिंग करते हैं और अपने परिवार से काफी नजदीक हैं।
कब हुआ था जन्म: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मारिया का जन्म 1988 में लक्जेमबर्ग में हुआ था। जब वह सिर्फ पांच साल की हुईं तो वो रूस चली गईं। ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने बेल्जियम के आर्ट एंड डिजाइन कॉलेज से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की। बता दें कि उन्होंने रूस के अलावा इलिनोइस, ब्रसेल्स और शिकागो में भी जीवन बिताया। राजकुमारी मारिया के परिवार में उनके पिता, मां के अलावा तीन बहन और दो भाई हैं। बता दें कि मारिया के पिता रूस के गैस व पाइप की कंपनी TMK IPISCO के चेयरमैन और सीईओ हैं।