प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रिलेशनशिप और सगाई को लेकर लंबे समय से चर्चा है। रिपोर्ट्स में कहा गया कि प्रियंका और निक ने पिछले महीने ही सगाई कर ली थी और यूएस मीडिया ने भी उस खबर को पुख्ता किया था। हालांकि प्रियंका और निक ने अपनी सगाई को लेकर कुछ नहीं कहा, लेकिन अब वे इसे आॅफिशल करने जा रहे हैं।
Priyanka and Nick’s Rocka Ceramani will arrive today, many film celebrities will arrive
कहा जा रहा है कि आज यानी 18 अगस्त को प्रियंका और निक की रोका सेरिमनी है। पिछले दो दिनों से इसकी तैयारियां चल रही हैं। प्रियंका जुहू में रहती हैं और वहां उनके पड़ोसियों व सोसाइटी के अन्य लोगों से पता चला कि पिछले दो दिनों से लोग साज-सज्जा का सामान लेकर प्रियंका के घर आ रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि रोका सेरिमनी के बाद प्रियंका अपनी सगाई की आॅफिशल अनाउंसमेंट कर देंगी। यह सेरिमनी भी प्रियंका के घर ही होगी।
बता दें कि प्रियंका और निक की सगाई की खबरों को तब और हवा मिली, जब यूएस मीडिया ने कन्फर्म किया कि दोनों ने प्रियंका के बर्थडे के मौके पर यानी 18 जुलाई को सगाई कर ली। इसके बाद प्रियंका ने अचानक ही सलमान खान स्टारर ‘भारत’ को बीच में ही छोड़ दिया। कहा जा रहा था कि प्रियंका ने वह फिल्म निक से शादी के चलते छोड़ दी। ‘भारत’ के निर्देशक अली अब्बास जफर ने भी ट्वीट कर प्रियंका के फिल्म छोड़ने की वजह बताई, जिसमें उनका इशारा भी प्रियंका और निक की शादी की तरफ था।
खैर, अब सभी की नजरें प्रियंका और निक की रोका सेरिमनी पर टिकी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रोका सेरिमनी प्रियंका के घर पर ही होगी, जबकि सगाई की पार्टी मुंबई के एक फाइव स्टार होटेल में होगी। इस ग्रैंड पार्टी में के लिए होटेल के 200 कमरे बुक किए गए हैं, ताकि प्रियंका और निक के दोस्त और रिश्तेदार वहां ठहर सकें। उनके अलावा बॉलिवुड से रणवीर सिंह, परिणीति चोपड़ा, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और ऐक्ट्रेस सोफी चौधरी के पार्टी में शामिल होने की खबरें हैं।